रांची, 27 जून 2026 (IndustrialPunch Desk): सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने खनन संचालन को अधिक प्रभावी और क्षेत्रीय कार्यों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खनन संवर्ग (Mining Cadre) में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है।
कंपनी के कार्यकारी स्थापना विभाग (Executive Establishment Department) द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार GM (Mining), Chief Manager (Mining), Senior Manager (Mining), Manager (Mining) एवं Deputy Manager (Mining) स्तर के कुल 27 अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किया गया है।
जारी आदेश संख्या 15485/प्रबंधक (मा.सं.-अधि.स्था.)/सीसीएल/खनन/स्थानांतरण/2026/7000-55 दिनांक 27 जून 2026 के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
इस तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से :
- अरविंद कुमार शर्मा (GM Mining) को एरिया सेफ्टी ऑफिसर, बरका सयाल एरिया से स्थानांतरित कर GM (Operation), कुजू एरिया बनाया गया है।
- राम प्रवेश यादव (Chief Manager Mining) को गिरिडीह क्षेत्र के कब्रीबाद OCP से A&C एरिया में स्टाफ ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
- सतीश कुमार श्रीवास्तव को अरगड्डा एरिया में स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी मिली है।
- राकेश कुमार को मगध OCP से स्थानांतरित कर अशोका (वेस्ट) एक्सपेंशन, पिपरवार एरिया का प्रबंधक बनाया गया है।
- समित कुमार सिन्हा को अमरपाली OCP से SO (P&P), कुजू एरिया भेजा गया है।
- सुनील कुमार यादव को जरंगडीह OCP से कथारा एरिया में स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है।
- सुनील कुमार सिंह को चंद्रगुप्त OCP का प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
- राजेश प्रियदर्शी को बिरसा OCP से स्थानांतरित कर गिडी-ए, अरगड्डा एरिया का प्रबंधक बनाया गया है।
- शैलेश कुमार को चुरी भूमिगत परियोजना से रोहिणी OCP का प्रबंधक बनाया गया है।
- राजीव कुमार को धोरी SDOCM से कब्रीबाद OCP, गिरिडीह एरिया भेजा गया है।
- संजय कुमार सिंह को कर्मा OCP, कुजू से SDOCM, धोरी एरिया का प्रबंधक बनाया गया है
Senior Manager (Mining) स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण स्थानांतरण किए गए हैं
- अंजनी कुमार को गोविंदपुर UG से धोरी (खास) का प्रबंधक बनाया गया।
- मोहन लाल सिंह को पिपरवार एरिया से अमरपाली OCP भेजा गया।
- कामर फहीम को उरीमारी OCP से बिरसा OCP स्थानांतरित किया गया।
- अमरेंद्र कुमार को बरका सयाल एरिया से अरगड्डा एरिया में स्टाफ ऑफिसर नियुक्त किया गया।
- राजीव रंजन को AKK OCP से कारो OCP (B&K एरिया) का प्रबंधक बनाया गया।
- दिनेश कुमार को बिरसा OCP से चुरी UG भेजा गया।
- पारसू राम सिंह को CCL मुख्यालय के सुरक्षा विभाग से कर्मा OCP, कुजू एरिया का प्रबंधक बनाया गया।
- राजीव रंजन कुमार को मगध OCP से पुनः मगध OCP के प्रबंधकीय दायित्व में नियुक्त किया गया।
- चिंतामन मांझी को कारो OCP से जरंगडीह OCP का प्रबंधक बनाया गया।
- दिग्विजय नारायण सिंह को SO (P&P), कुजू एरिया से BTTI, भुरकुंडा भेजा गया।
- संजय कुमार सिंह को AKK OCP से पुनः उसी परियोजना में प्रबंधकीय दायित्व सौंपा गया।
- अनंत कुमार तिवारी को रजरप्पा एरिया से उरीमारी, बरका सयाल एरिया भेजा गया।
Manager (Mining) स्तर पर भी फेरबदल किया गया है
- मासा सोरेन को टेटरियाखार OCP से A&C एरिया भेजा गया।
- शुभम सिंह को केदला OCP से टेटरियाखार OCP का प्रबंधक बनाया गया।
- संतोष कुमार को जरंगडीह OCP से AKK OCP भेजा गया।
- राजीव रंजन (Deputy Manager Mining) को कथारा एरिया से हजारीबाग एरिया के जीएम कार्यालय में पदस्थ किया गया।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









