Monday, June 29, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन JBCCI- XII गठन करने की मांग तेज, बीसीसीएल के धनबाद कोलियरी कर्मचारी...

JBCCI- XII गठन करने की मांग तेज, बीसीसीएल के धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ का जोरदार प्रदर्शन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 25 जून से 30 जून 2026 तक गेट मीटिंग, पीट मीटिंग, जनजागरण अभियान और प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।

Advertisement

धनबाद, 29 June : अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (Akhil Bharatiya Khadan Mazdoor Sangh) के आह्वान पर बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र स्थित AKWMC में NCWA- XII के तहत वेतन समझौते को समय पर लागू कराने तथा जेबीसीसीआई (JBCCI) का शीघ्र गठन करने की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है।

इसे भी पढ़ें: नॉमिनी नहीं, कानूनी वारिस हैं असली हकदार: कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला, कोल इंडिया कर्मचारियों पर भी होगा असर

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 25 जून से 30 जून 2026 तक गेट मीटिंग, पीट मीटिंग, जनजागरण अभियान और प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 29 जून 2026 को कृष्णा प्रधान की अध्यक्षता में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ने AKWMC परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष मुरारी ताती, केंद्रीय महामंत्री उमेश कुमार सिंह, कतरास क्षेत्र प्रभारी मंतोष तिवारी, धनबाद जिला बीएमएस उपाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण पांडेय तथा जिला सह मंत्री नवनीत कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि 1 जुलाई, 2026 से लागू होने वाले NCWA- XII वेतन समझौते के लिए नियमित JBCCI के गठन में हो रही देरी से कर्मचारियों में व्यापक असंतोष है। उन्होंने मांग की कि प्रबंधन बिना किसी विलंब के समिति का गठन करे ताकि कर्मचारियों को समय पर वेतन संशोधन और अन्य आर्थिक लाभ मिल सकें।

केंद्रीय महामंत्री उमेश कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। यदि प्रबंधन समय रहते JBCCI का गठन नहीं करता है तो संगठन आंदोलन को और व्यापक करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

इसे भी पढ़ें: खदान का पानी अब बुझाएगा प्यास, ‘कोल नीर’ के रूप में मिलेगा शुद्ध पेयजल

प्रदर्शन में कतरास क्षेत्र अध्यक्ष राजेश मंडल, सचिव अमरेश चौधरी, विजय कुमार, सुनील कुमार, रंजीत महतो, प्रेमानंद राम, एचडी सिंह, गणेश तिवारी, शाखा सचिव राजू कुमार, सौरभ कुमार, चंदन चौहान, रामप्रवेश चौहान, सुरेश चौहान, राजू बेलदार, उपेंद्र पांडे, मुस्लिम अंसारी, सत्येंद्र बेलदार, अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी शामिल हुए। AAWS के सचिव मिथुन एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन में भाग लिया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें