नागपुर, 30 जून : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के वणी नॉर्थ क्षेत्र में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (BKKMS-BMS) को उस समय बड़ी संगठनात्मक मजबूती मिली, जब AITUC के वरिष्ठ श्रमिक नेता सुनील मोहितकर अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन में शामिल हो गए।
इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 2 : फर्जी चालान, ई-परमिट और कागजों का खेल
भलार टाउनशिप स्थित ऑफिस क्लब में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कोल उद्योग सह-प्रभारी सुधीर घूरड़े, कोयला खान सुरक्षा स्थायी समिति के सदस्य रमेश बल्लेवार, वेकोलि संचालन समिति सदस्य आशीष मूर्ति, वेकोलि कल्याण बोर्ड सदस्य आनंद प्रसाद सिंह, वेकोलि समन्वयक जयंत असोले, सुरक्षा समिति सदस्य कुंवर सिंह, दारा फ्रांसिस सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

BKKMS की विचारधारा से प्रभावित होकर लिया निर्णय
संगठन की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुनील मोहितकर ने कहा कि BKKMS (BMS) की पारदर्शी कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक सोच तथा राष्ट्रहित, उद्योग हित और श्रमिक हित को सर्वोपरि रखने की नीति ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से दूसरे संगठन में असंवैधानिक कार्यप्रणाली और अपमानजनक व्यवहार का सामना करने के बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ BKKMS से जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों के लिए समर्पित और ईमानदार संगठन के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है।
इसे भी पढ़ें: NCL के नए CMD के चयन की प्रक्रिया तेज, PESB ने 12 उम्मीदवारों को किया शॉर्टलिस्ट
संगठन को मिलेगी नई ताकत
कार्यक्रम के दौरान नंदकिशोर मोहितकर, श्री ठावरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी BKKMS की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस बड़े जुड़ाव से वणी नॉर्थ क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे वेकोलि क्षेत्र में BKKMS को नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









