रांची, 30 जून। सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDI) में मंगलवार को संस्थान के ‘मयूरी हॉल’ में सेवानिवृत्त हो रहे सात कर्मियों के सम्मान में विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उनके लंबे, समर्पित और उल्लेखनीय सेवाकाल को सम्मानपूर्वक याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
इसे भी पढ़ें: NCL के नए CMD के चयन की प्रक्रिया तेज, PESB ने 12 उम्मीदवारों को किया शॉर्टलिस्ट
सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों में महाप्रबंधक (जियोमेटिक्स) मोहित रस्तोगी, महाप्रबंधक (टीई) बरूण कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक (पर्यावरण) वी.के. पाण्डेय, मुख्य प्रबंधक (खनन) संजय कुमार, मुख्य सुरक्षा प्रहरी राजेश कुमार वर्मा, जेरॉक्स ऑपरेटर मंगल बाउरी तथा सफाई कर्मचारी दीपक कुमार शामिल रहे।
समारोह में सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को पौधा, सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों की निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं ने संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) नृपेन्द्र नाथ तथा निदेशक (तकनीकी/आरएंडडी एवं बीडी) आनंद मोहन ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में यूनियन प्रतिनिधियों प्रलय भट्टाचार्जी, प्रवीण कुमार, राजन कुमार रजक, सौविक भूषण देव तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि रामस्वरूप खिलेरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को याद किया।
इसे भी पढ़ें: MCL : 5 महाप्रबंधकों को किया गया इधर से उधर
कार्यक्रम का स्वागत भाषण, मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (राजभाषा) अभय मिश्र ने किया।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









