नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। कंपनी के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) 1.6 प्रतिशत बढ़ाकर 55.7 प्रतिशत कर दिया गया है। संशोधित डीए 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।
यह बढ़ोतरी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर की गई है। नई दर लागू होने के बाद सेल के हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों के मासिक वेतन में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही डीए से जुड़े अन्य भत्तों और भुगतान पर भी सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है।
कर्मचारियों के अनुसार, बढ़ी हुई डीए दर जुलाई 2026 के वेतन से लागू होगी और एरियर का भुगतान कंपनी के आदेशानुसार किया जाएगा। यह फैसला बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को आर्थिक राहत प्रदान करेगा।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









