Friday, July 3, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल मुख्यालय के 9 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

एसईसीएल मुख्यालय के 9 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

शॉल, श्रीफल, स्मृति सम्मान और भुगतान चेक सौंपकर सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को किया गया नमन

Advertisement

बिलासपुर, 30 जून। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय, बिलासपुर में 30 जून को सेवानिवृत्त हुए नौ अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें शॉल, श्रीफल, पुष्पहार एवं सेवानिवृत्ति संबंधी सभी देयकों का चेक प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 2 : फर्जी चालान, ई-परमिट और कागजों का खेल

मुख्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह में जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, उनमें महाप्रबंधक (सिविल) भानु सिंह, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) शैवाल सक्सेना, प्रबंधक (मानव संसाधन/लोक सूचना) मनीष कुमार जूलियट, उप प्रबंधक (सर्वे) संजय कुमार चौधरी, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक (राजभाषा) सुधीर कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक विजय कुमार झा, वरीय सुरक्षा निरीक्षक प्रमोद कुमार राही, असिस्टेंट सुपरवाइजर नारायण प्रसाद शर्मा तथा सुरक्षा उप निरीक्षक नरेश कुमार ढीमर शामिल रहे।

Advertisement

अपने संबोधन में शीर्ष प्रबंधन ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की निष्ठा, कार्यकुशलता और समर्पण ने एसईसीएल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संस्थान उनके योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक याद रखेगा तथा सभी के स्वस्थ, सुखद और समृद्ध पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी एसईसीएल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में हमेशा टीम भावना, सहयोग और कार्य के प्रति समर्पण का वातावरण रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां अधिकारी और कर्मचारी मिलकर संगठन की प्रगति के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं।

इसे भी पढ़ें: WCL : श्रमिक नेता सुनील मोहितकर ने एटक को किया बाय- बाय, समर्थकों के साथ BMS में ली एंट्री

कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

 

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें