Friday, July 3, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल मुख्यालय में कंपनी स्तरीय कल्याण मंडल की बैठक, क्षेत्रीय निरीक्षण की...

एसईसीएल मुख्यालय में कंपनी स्तरीय कल्याण मंडल की बैठक, क्षेत्रीय निरीक्षण की तैयारियों पर मंथन

बैठक के दौरान कंपनी स्तरीय कल्याण मंडल के प्रस्तावित क्षेत्रीय निरीक्षण की रूपरेखा, कार्यक्रम एवं आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई

Advertisement

बिलासपुर, 30 June : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय, बिलासपुर में 30 जून 2026 को कंपनी स्तरीय कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इसे भी पढ़ें: एसईसीएल मुख्यालय के 9 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने की। बैठक में कर्मचारी कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ आगामी क्षेत्रीय निरीक्षण की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कंपनी स्तरीय कल्याण मंडल के सदस्य श्री महेंद्र पाल सिंह, श्री बजरंगी साही, श्री राजेश शर्मा, श्री प्रीतम नाथ पाठक, श्री अमृत लाल विश्वकर्मा एवं श्री आलोक खुल्लर (सीएमओएआई) उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी श्री बी.सी. सेठी, महाप्रबंधक (कल्याण) तथा डॉ. श्रुति देव मिश्रा, प्रमुख चिकित्सा सेवाएं सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

Advertisement

बैठक के दौरान कंपनी स्तरीय कल्याण मंडल के प्रस्तावित क्षेत्रीय निरीक्षण की रूपरेखा, कार्यक्रम एवं आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कर्मचारियों के कल्याण, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर भी सुझावों का आदान-प्रदान हुआ।

बैठक के समापन पर एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास को एमसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर कंपनी स्तरीय कल्याण मंडल के सदस्यों एवं उपस्थित अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 2 : फर्जी चालान, ई-परमिट और कागजों का खेल

इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में दोनों सार्वजनिक उपक्रमों में मानव संसाधन एवं कर्मचारी कल्याण से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें