Friday, July 3, 2026
Home News जेबीसीसीआई- XII के गठन की मांग तेज, सीएमपीडीआई मुख्यालय सहित क्षेत्रीय संस्थानों...

जेबीसीसीआई- XII के गठन की मांग तेज, सीएमपीडीआई मुख्यालय सहित क्षेत्रीय संस्थानों में कोयला मजदूरों का ‘मांग दिवस’ प्रदर्शन

सीएमपीडीआई मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व कोयला मजदूर यूनियन (एटक) के अध्यक्ष कॉमरेड अशोक यादव ने किया।

Advertisement

रांची, 1 जुलाई। इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन (IMWF) एवं कोयला मजदूर यूनियन (एटक) के आह्वान पर बुधवार को जेबीसीसीआई- XII का गठन एवं एनसीडब्ल्यूए- XII (NCWA-XII) को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर देशभर में ‘मांग दिवस’ मनाया गया।

इस अवसर पर सीएमपीडीआई मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रीय संस्थानों में कोयला मजदूरों ने प्रदर्शन कर वेतन समझौते को जल्द लागू करने की मांग उठाई।

सीएमपीडीआई मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व कोयला मजदूर यूनियन (एटक) के अध्यक्ष कॉमरेड अशोक यादव ने किया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रमिकों ने केंद्र सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एनसीडब्ल्यूए-12 के गठन एवं लागू करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों को सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा एनसीडब्ल्यूए-12 के संबंध में अपनाए जा रहे रवैये की जानकारी दी गई तथा लंबित वेतन समझौते को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की गई।

सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव कॉमरेड वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कोयला श्रमिकों को अपने अधिकारों की रक्षा और एनसीडब्ल्यूए-12 लागू कराने के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक श्रमिकों की न्यायोचित मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के अंत में श्रमिकों ने एक स्वर में केंद्र सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन से एनसीडब्ल्यूए-12 को अविलंब लागू करने तथा कोयला कर्मियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें