नई दिल्ली (IndustrialPunch Desk) : देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी Coal India Limited (CIL) ने नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को उत्तर प्रदेश के जालौन सोलर पार्क में 600 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए ₹2,831.11 करोड़ का ठेका (Letter of Award) मिला है।
इसे भी पढ़ें: कोयला मंत्रालय का दावा, कोल गैसिफिकेशन योजना से 50 हजार नौकरियां मिलेंगी
यह परियोजना Bundelkhand Saur Urja Limited द्वारा प्रदान की गई है, जो NHPC और उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (UPNEDA) का संयुक्त उपक्रम है।
परियोजना के तहत 300-300 मेगावाट की दो सोलर इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इस प्लांट से उत्पादित बिजली की आपूर्ति ₹2.73 प्रति यूनिट की दर से की जाएगी। पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर हस्ताक्षर होने के बाद परियोजना को 18 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Coal India के लिए यह प्रोजेक्ट केवल एक व्यावसायिक अनुबंध नहीं, बल्कि कंपनी की ग्रीन एनर्जी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पारंपरिक कोयला उत्पादन के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर कंपनी ऊर्जा क्षेत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत कर रही है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









