Saturday, July 4, 2026
Home News कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने SCCL प्रबंधन से कहा- एल नीनो को...

कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने SCCL प्रबंधन से कहा- एल नीनो को लेकर सतर्क रहें

बैठक में मंत्री ने दोहराया कि कोयला उत्पादन सिंगरेनी की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता मानकों में भी निरंतर सुधार आवश्यक है

Advertisement

हैदराबाद, 3 July (IndustrialPunch desk) : मौजूदा एल नीनो सदर्न ऑसिलेशन (ENSO) की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय कोयला मंत्री ने हैदराबाद स्थित सिंगरेनी भवन में सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कंपनी के संचालन, भविष्य की कार्ययोजना तथा विभिन्न चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

इसे भी पढ़ें: WCL में माइनिंग सरदार और सर्वेयर पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जल्द होंगे शुरू

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने SCCL प्रबंधन एवं सभी संबंधित पक्षों से संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्रिम तैयारी करने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदलती जलवायु परिस्थितियों और परिचालन संबंधी चुनौतियों को देखते हुए कंपनी को हर स्तर पर तैयार रहना होगा।

समीक्षा बैठक में कोयला उत्पादन बढ़ाने, कोयले की गुणवत्ता में सुधार, अनावश्यक खर्चों में कमी, कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देने तथा दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए कोयला ब्लॉकों के अधिग्रहण पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कोयला क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं तथा कोल गैसीफिकेशन जैसी नई पहलें तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) को प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता, दक्षता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने अधिकारियों को मानव संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने, व्यवस्थित योजना तैयार करने तथा नए कोल ब्लॉकों के अधिग्रहण के लिए सक्रिय रणनीति अपनाने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: CMPFO बोर्ड की 186वीं बैठक: पीएफ ब्याज दर घटाने का प्रस्ताव टला, पेंशन सुधार और डिजिटल सेवाओं पर जोर

बैठक में मंत्री ने दोहराया कि कोयला उत्पादन सिंगरेनी की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता मानकों में भी निरंतर सुधार आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को सरकार के आत्मनिर्भर, टिकाऊ और मजबूत कोयला क्षेत्र के विजन के अनुरूप सभी परियोजनाओं के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा निर्धारित समयसीमा में उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें