Saturday, July 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL के सभी एरिया जीएम को CMD की दो टूक: डिस्पैच बढ़ाओ,...

SECL के सभी एरिया जीएम को CMD की दो टूक: डिस्पैच बढ़ाओ, स्टॉक खत्म करो… मानसून में उत्पादन नहीं रुकना चाहिए

बैठक के दौरान सभी क्षेत्रों में कोयला उत्पादन, उत्पादकता, मानसून तैयारियों तथा खनन कार्यों की निरंतरता की विस्तार से समीक्षा की गई।

Advertisement

बिलासपुर, 4 जुलाई 2026 (IndustrialPunch Desk) : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय में शनिवार को अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) हरिश दुहान की अध्यक्षता में जनरल मैनेजर्स कोऑर्डिनेशन मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में कंपनी के सभी क्षेत्रों के प्रदर्शन, उत्पादन, कोयला डिस्पैच तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई।

इसे भी पढ़ें: कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने SCCL प्रबंधन से कहा- एल नीनो को लेकर सतर्क रहें

बैठक में निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित SECL मुख्यालय के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। वहीं, सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक (Area General Managers) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

CMD हरिश दुहान ने सभी क्षेत्रों को निर्देशित किया कि कंपनी की परिचालन गति को बनाए रखते हुए कोयला डिस्पैच को अधिकतम किया जाए तथा स्टॉक में उपलब्ध कोयले का शीघ्र निस्तारण (Stock Liquidation) सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान भी उत्पादन और आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए तथा सभी क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: CMPFO बोर्ड की 186वीं बैठक: पीएफ ब्याज दर घटाने का प्रस्ताव टला, पेंशन सुधार और डिजिटल सेवाओं पर जोर

बैठक के दौरान सभी क्षेत्रों में कोयला उत्पादन, उत्पादकता, मानसून तैयारियों तथा खनन कार्यों की निरंतरता की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही पर्यावरणीय स्वीकृति (EC), वन स्वीकृति (FC), कोयले की गुणवत्ता प्रबंधन तथा पूंजीगत व्यय (CAPEX) की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत में मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चल रही सतर्कता संबंधी पहलों एवं प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

इसे भी पढ़ें: WCL में माइनिंग सरदार और सर्वेयर पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जल्द होंगे शुरू

बैठक के समापन पर पूर्व महाप्रबंधक (सिविल) भानु सिंह, जो जून 2026 में सेवानिवृत्त हुए, का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें