Monday, October 12, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर NTPC की ग्रीन एनर्जी में बड़ी छलांग, 1,200 MW सोलर बिजली समझौता

NTPC की ग्रीन एनर्जी में बड़ी छलांग, 1,200 MW सोलर बिजली समझौता

इस समझौते के तहत NTPC REL, PTC India को 1,200 मेगावाट सौर ऊर्जा उपलब्ध कराएगी। इससे देश में हरित ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ेगी

Advertisement

नई दिल्ली, 6 जुलाई (Industrial Punch Desk): देश की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनी NTPC की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी NTPC Renewable Energy Limited (NTPC REL) ने PTC India Limited के साथ 1,200 मेगावाट सौर ऊर्जा की बिक्री के लिए Power Purchase Agreement (PPA) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता द्विपक्षीय (Bilateral) व्यवस्था के तहत किया गया है और इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

समझौते का आदान-प्रदान PTC India के एमडी एवं सीईओ डॉ. मनोज कुमार झावर, ONGPL के सीईओ डॉ. जे. एस. चंदोक तथा NTPC Green Energy, NTPC REL और PTC India के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। यह साझेदारी मार्च 2026 में दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) का अगला चरण है।

इस समझौते के तहत NTPC REL, PTC India को 1,200 मेगावाट सौर ऊर्जा उपलब्ध कराएगी। इससे देश में हरित ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ेगी, कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा बाजार को नई गति मिलेगी।

NTPC समूह ने वर्ष 2032 तक 60 गीगावाट (GW) नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण (Battery Storage) और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में लगातार निवेश बढ़ा रही है। हाल ही में समूह ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि भी दर्ज की है।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान