नई दिल्ली, 8 जुलाई (IndustrialPunch Desk) : कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए देश की सभी ओपनकास्ट (OC) और भूमिगत (UG) कोयला एवं लिग्नाइट खदानों की स्टार रेटिंग के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं।
मंत्रालय के एमपीएस सेक्शन द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के साथ कंपनीवार और खदानवार परिणाम प्रकाशित किए गए हैं। स्टार रेटिंग खदानों के पर्यावरण प्रबंधन, सुरक्षा, पुनर्वास, उत्पादन, तकनीकी मानकों और सतत खनन प्रदर्शन के आधार पर दी जाती है।
ओपनकास्ट खदानों का प्रदर्शन
जारी सूची के अनुसार देश की 206 ओपनकास्ट खदानों का मूल्यांकन किया गया। स्टार रेटिंग का वर्गीकरण इस प्रकार रहा :
- 5 स्टार: 35 खदानें
- 4 स्टार: 49 खदानें
- 3 स्टार: 67 खदानें
- 2 स्टार: 23 खदानें
- 1 स्टार: 27 खदानें
- नो स्टार: 5 खदानें
5-स्टार पाने वाली प्रमुख ओपनकास्ट खदानें
सबसे अधिक अंक एनसीएल की कृष्णशिला (Krishnashila) खदान और एनटीपीसी की पाकरी बरवाडीह परियोजना को मिले, जिन्हें 98 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इनके अलावा बारसिंगसर लिग्नाइट माइंस (NLCIL), सोनेपुर बाजारी (ECL), दुलंगा (NTPC), परसा ईस्ट-कांता बसन (PKCL), तलाबीरा-II एवं III (NLCIL), तालाबीरा-III (NTPC), बीना (NCL) सहित कुल 35 खदानों ने 5-स्टार रेटिंग हासिल की।
4-स्टार श्रेणी में कई बड़ी खदानें
4-स्टार रेटिंग पाने वाली प्रमुख खदानों में मोहर एवं मोहर अमलोरी एक्सटेंशन (SPL), येकोना-I एवं II (WCL), भनेगांव (WCL), गोकुल (WCL), गोपालजी कन्हा एक्सपेंशन (MCL), हिंगुला (MCL), गेवरा-IV (HIL) सहित 49 खदानें शामिल हैं।
सबसे कमजोर प्रदर्शन
सूची में 27 खदानों को केवल 1-स्टार मिला, जबकि 5 खदानें नो-स्टार श्रेणी में रहीं। इनमें प्रमुख रूप से:
- सोनारी लिग्नाइट माइंस (RSMML)
- गिराल लिग्नाइट माइंस (RSMML)
- एम-1 कोल माइंस (TUML)
- कथौतिया ओपनकास्ट माइंस (HIL)
- सिकनी कोल प्रोजेक्ट (JSMDC)
स्टार रेटिंग क्या है?
स्टार रेटिंग कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) द्वारा देश की कोयला और लिग्नाइट खदानों के समग्र प्रदर्शन का मूल्यांकन करने की एक आधिकारिक प्रणाली है। इसका उद्देश्य खदानों में सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल, जिम्मेदार और सतत (Sustainable) खनन को बढ़ावा देना है।


industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









