Friday, July 10, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल भूमिगत कोयला खदानों की स्टार रेटिंग : 16 खदानों को मिला 5...

भूमिगत कोयला खदानों की स्टार रेटिंग : 16 खदानों को मिला 5 Star दर्जा

इस वर्ष किसी भी भूमिगत खदान को 1-स्टार या नो-स्टार श्रेणी में स्थान नहीं मिला, जो यूजी खदानों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Advertisement

नई दिल्ली, 8 जुलाई (IndustrialPunch Desk) : कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2024-25 की स्टार रेटिंग में देश की 131 भूमिगत (UG) खदानों का भी मूल्यांकन किया गया। परिणामों में भूमिगत खदानों का प्रदर्शन ओपनकास्ट खदानों की तुलना में अपेक्षाकृत कमजोर रहा।

इसे भी पढ़ें: ओपनकास्ट कोयला खदानों की स्टार रेटिंग जारी: 35 खदानों को 5 Star, 49 खदानें 1-Star या नो-स्टार श्रेणी में

UG खदानों की स्टार रेटिंग

  • 5 स्टार: 16 खदानें
  • 4 स्टार: 60 खदानें
  • 3 स्टार: 49 खदानें
  • 2 स्टार: 6 खदानें
  • 1 स्टार: कोई नहीं
  • नो स्टार: कोई नहीं
  • 5-स्टार पाने वाली प्रमुख यूजी खदानें

सबसे अधिक 99 प्रतिशत अंक के साथ एससीसीएल की रविंद्राखानी न्यू टेक माइन शीर्ष पर रही। इसके अलावा 5-स्टार प्राप्त करने वाली प्रमुख खदानों में:

Advertisement
  • बंगवार अंडरग्राउंड माइन (SECL)
  • रविंद्राखानी नंबर-6 इंक्लाइन (SECL)
  • सिजुआ कोलियरी (TSL)
  • हिराखंड बुंदिया माइन (MCL)
  • पाथरसाओंगी माइन (WCL)
  • भेलाटांड अमलगमेटेड (TSL)
  • खैराहा यूजी माइन (SECL)
  • मूनीडीह (BCCL)
  • नांदगांव इंक्लाइन्स (WCL)
  • बहेराबांध यूजी माइन (SECL)
  • साओनेर नंबर-1 एवं नंबर-2 (WCL)
  • सियाल घोघरी (RCCPL)
  • विजय वेस्ट यूजी (SECL)

4-स्टार श्रेणी में सर्वाधिक खदानें

यूजी श्रेणी में 60 खदानों को 4-स्टार मिला। इनमें कल्याणीखानी, चर्चा माइन, जमुनिया, कालीदासपुर, कुरजा, तवा, बलारपुर, हल्दीबाड़ी, कटकोना, निंघा, विंध्य, पांडवपारा, सतग्राम, शारदा, बनसरा, चूरी, महादीपुरी, परबेलिया, झिलिमिली जैसी प्रमुख भूमिगत खदानें शामिल हैं।

2-स्टार श्रेणी में 6 खदानें

सबसे निचले स्तर पर 6 भूमिगत खदानों को 2-स्टार रेटिंग मिली। इनमें प्रमुख रूप से:

  • बलरामपुर यूजी माइन (SECL)
  • भाटगांव कोलियरी (SECL)
  • चिनाकुरी माइन-III (ECL)
  • दुबेश्वरी कोलियरी (ECL)
  • पाली अंडरग्राउंड माइन (SECL)
  • भद्रा 7 एवं 8 (SECL)

इस वर्ष किसी भी भूमिगत खदान को 1-स्टार या नो-स्टार श्रेणी में स्थान नहीं मिला, जो यूजी खदानों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: NCL के CMD पद के लिए SECL के DT एन फ्रैंकलिन जयकुमार की सिफारिश

स्टार रेटिंग क्या है?

स्टार रेटिंग कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) द्वारा देश की कोयला और लिग्नाइट खदानों के समग्र प्रदर्शन का मूल्यांकन करने की एक आधिकारिक प्रणाली है। इसका उद्देश्य खदानों में सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल, जिम्मेदार और सतत (Sustainable) खनन को बढ़ावा देना है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट