रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के कार्यपालक प्रबंध निदेशक (Executive Director) भीम सिंह कंवर के कार्यकाल में एक वर्ष की वृद्धि कर दी है। इस संबंध में ऊर्जा विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, भीम सिंह कंवर को 11 जुलाई 2024 के आदेश के तहत इस पद पर नियुक्त किया गया था। अब उनके कार्यकाल को एक वर्ष अथवा आगामी आदेश जारी होने तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दिया गया है।
भीम सिंह कंवर वर्तमान में CSPDCL में कार्यपालक प्रबंध निदेशक के रूप में विद्युत वितरण प्रणाली के संचालन, उपभोक्ता सेवाओं और वितरण नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राज्य सरकार के इस निर्णय से कंपनी में प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









