Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से NTPC कोरबा के ED किशोर चंद्र पात्रा...

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से NTPC कोरबा के ED किशोर चंद्र पात्रा की मुलाकात, CSR परियोजनाओं पर हुई चर्चा

कार्यकारी निदेशक किशोर चंद्र पात्रा ने मंत्री को कंपनी द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित CSR परियोजनाओं की जानकारी दी

Advertisement

कोरबा, 10 July (IndustrialPunch Desk) : छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन से शुक्रवार को कोरबा स्थित उनके निवास कार्यालय में एनटीपीसी कोरबा (NTPC Korba) के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्रा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान HR हेड शशि शेखर भी साथ रहे।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच एनटीपीसी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजनाओं के तहत कोरबा क्षेत्र में जनहित एवं आधारभूत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सामुदायिक अधोसंरचना तथा अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाओं को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने क्षेत्र के विकास में NTPC द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों की CSR गतिविधियां स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों में निरंतर सहयोग और समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

वहीं, NTPC कोरबा के कार्यकारी निदेशक किशोर चंद्र पात्रा ने मंत्री को कंपनी द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित CSR परियोजनाओं की जानकारी दी और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement

बैठक के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा स्थानीय जरूरतों के अनुरूप नई CSR परियोजनाओं को प्राथमिकता देने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट