Tuesday, August 25, 2026
Home Jobs NCL में 259 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 14 जुलाई से शुरू...

NCL में 259 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 14 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

Mining Sirdar और Surveyor के पदों पर होगी सीधी भर्ती, 5 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदनMining Sirdar और Surveyor के पदों पर होगी सीधी भर्ती, 5 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Advertisement

सिंगरौली, 10 July (IndustrialPunch Desk) : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने खनन क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए 259 पदों पर सीधी भर्ती के लिए रोजगार अधिसूचना जारी की है। भर्ती के तहत Mining Sirdar (T&S Grade-C) और Surveyor (Mining) T&S Grade-B) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई, 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 5 अगस्त, 2026 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी NCL की आधिकारिक वेबसाइट के Career > Recruitment सेक्शन के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

किस पद पर कितनी भर्ती?

  • Mining Sirdar (T&S Grade-C) – 254 पद
  • Surveyor (Mining) T&S Grade-B) – 5 पद

योग्यता

Advertisement

Mining Sirdar पद के लिए अभ्यर्थी के पास मैट्रिक के साथ DGMS द्वारा जारी वैध Mining Sirdar Certificate of Competency, गैस टेस्टिंग और फर्स्ट एड प्रमाणपत्र होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा तथा Overman Certificate रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।

Surveyor (Mining) पद के लिए मैट्रिक के साथ DGMS द्वारा जारी वैध Surveyor Certificate of Competency अथवा माइनिंग/माइन सर्वेक्षण इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा आवश्यक है।

वेतनमान

  • Mining Sirdar (T&S Grade-C) – मूल वेतन ₹47,330.25 प्रति माह
  • Surveyor (Mining) T&S Grade-B) – मूल वेतन ₹51,103.12 प्रति माह

इसके अलावा डीए, उपस्थिति बोनस, विशेष भत्ता, परिवहन सब्सिडी और चिकित्सा सुविधा सहित अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

सामान्य, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,180 (GST सहित) निर्धारित किया गया है, जबकि SC, ST, भूतपूर्व सैनिक और विभागीय कर्मचारियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

CBT के आधार पर होगा चयन

चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 70 प्रश्न तकनीकी विषय और 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, मानसिक क्षमता एवं गणित से पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 14 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे)
  • चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट