नई दिल्ली/रायगढ़, 13 July (IndustrialPunch Desk) : सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादन कंपनी NTPC लिमिटेड के निदेशक मंडल (Board of Directors) ने छत्तीसगढ़ स्थित लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (Lara STPP) स्टेज-III के लिए ₹20,456.70 करोड़ (लगभग ₹20,457 करोड़) के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इस परियोजना के तहत 800- 800 मेगावाट (MW) की दो नई सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत इकाइयों की स्थापना की जाएगी, जिससे परियोजना की कुल क्षमता में 1,600 मेगावाट की बढ़ोतरी होगी।
लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित NTPC की प्रमुख ताप विद्युत परियोजनाओं में से एक है। स्टेज-III के पूरा होने के बाद यह परियोजना देश की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और राष्ट्रीय ग्रिड को अतिरिक्त बेसलोड (Base Load) बिजली उपलब्ध कराएगी।
NTPC का कहना है कि यह निवेश कंपनी की दीर्घकालिक क्षमता विस्तार रणनीति का हिस्सा है। परियोजना में आधुनिक सुपरक्रिटिकल तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे ईंधन दक्षता बेहतर होगी और पारंपरिक ताप विद्युत संयंत्रों की तुलना में उत्सर्जन में भी कमी आएगी।
लारा स्टेज-III परियोजना के शुरू होने से छत्तीसगढ़ के ऊर्जा क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









