Thursday, July 16, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन बोकारो स्टील प्लांट : CRM-3 में BAKS ने उठाए कर्मचारियों के 15...

बोकारो स्टील प्लांट : CRM-3 में BAKS ने उठाए कर्मचारियों के 15 बड़े मुद्दे

पदोन्नति, इंसेंटिव, कैंटीन, बायोमेट्रिक अटेंडेंस, रेस्ट रूम और महिला सुविधाओं सहित कई अहम विषयों पर हुई चर्चा

Advertisement

बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के CRM-3 (कोल्ड रोलिंग मिल-3) में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और सुविधाओं को लेकर BAKS के प्रतिनिधिमंडल और CRM-3 के मुख्य महाप्रबंधक के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े 15 प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान BAKS प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई लंबे समय से लंबित विषयों को प्रमुखता से उठाया। मुख्य महाप्रबंधक ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि कुछ मुद्दों का समाधान तत्काल कराया जाएगा, जबकि शेष मामलों का निपटारा निर्धारित समय-सीमा (Timeline) के भीतर किया जाएगा।

BAKS ने प्रबंधन के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखीं

  • कर्मचारियों की बेहतर पदोन्नति के लिए बहुवैकल्पिक LOP (Line of Promotion) व्यवस्था लागू की जाए।
  • CRM-3 कर्मचारियों के लिए उत्पादन आधारित अलग इंसेंटिव फॉर्मूला बनाया जाए।
  • CRM-3 मुख्य द्वार के पास प्लांट प्लाजा सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए।
  • HRCC मैकेनिकल अनुभाग के कर्मचारियों के लिए कंक्रीट रेस्ट रूम बनाया जाए।
  • कर्मचारियों को मोबाइल से बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज करने की सुविधा मिले तथा HRCC में पंच मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए।
  • सभी अनुभागों में पर्याप्त रेस्ट रूम तथा उनमें पंखा, एसी, कूलर, बेड, टेबल, कुर्सी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
  • CRM-3 कैंटीन में गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ और उचित मूल्य पर भोजन सुनिश्चित किया जाए।
  • HRCC अनुभाग के कर्मचारियों के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए।
  • कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता का ग्रीज किला पाउडर उपलब्ध कराया जाए।
  • सभी अनुभागों में शौचालय एवं मूत्रालय की व्यवस्था तथा क्षतिग्रस्त शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
  • TCM ऑटोमेशन रूम के ऊपर शेड का निर्माण कराया जाए।
  • महिला संविदा कर्मचारियों के लिए अलग महिला शौचालय बनाया जाए।
  • पुलपिट्स (Pulpits) में कार्यरत कर्मचारियों के लिए मानक गुणवत्ता वाली आरामदायक कुर्सियां उपलब्ध कराई जाएं।
  • कर्मचारियों बी.एन. मिश्रा एवं सौम्या राज की NPS संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट