Thursday, July 16, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CMPDI ने संशोधित किया अमेलिया कोयला खदान का माइनिंग प्लान

CMPDI ने संशोधित किया अमेलिया कोयला खदान का माइनिंग प्लान

ओपनकास्ट और अंडरग्राउंड दोनों तकनीकों से होगा खनन, यूपी के खुरजा सुपर थर्मल पावर प्लांट को मिलेगी कोयले की आपूर्ति

Advertisement

रांची/सिंगरौली। देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDI) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। CMPDI ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) की अमेलिया कोयला खदान (Amelia Coal Mine) के लिए संशोधित माइनिंग प्लान एवं माइन क्लोजर प्लान तैयार कर उसे विशेषज्ञ समीक्षा के बाद कोयला मंत्रालय के सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम (SWCS) पोर्टल पर सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: CMPDI Holds Stakeholders’ Meet on CBM Development in CIL Leasehold Areas

यह संशोधित योजना 5.60 मिलियन टन प्रतिवर्ष (MTPA) क्षमता वाली अमेलिया कोयला खदान के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

ओपनकास्ट और अंडरग्राउंड दोनों पद्धतियों से होगा खनन

Advertisement

संशोधित माइनिंग प्लान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें ओपनकास्ट (Open Cast) और अंडरग्राउंड (Underground) दोनों खनन तकनीकों को शामिल किया गया है। इससे कोयला भंडार का अधिकतम और वैज्ञानिक दोहन संभव होगा तथा परियोजना की दीर्घकालिक उत्पादकता बढ़ेगी।

खुरजा STPP को मिलेगा कोयला

अमेलिया कोयला खदान से उत्पादित कोयले की आपूर्ति उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित खुरजा सुपर थर्मल पावर परियोजना (Khurja STPP) को की जाएगी। इससे बिजली उत्पादन के लिए कोयले की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित होगी और राज्य की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: CIL : JBCCI- XI मानकीकरण समिति की 7वीं बैठक के मिनट्स तीन माह बाद हुए जारी

तकनीकी दक्षता का उदाहरण

CMPDI ने बताया कि संशोधित माइनिंग प्लान को Peer Mining Plan Preparing Agency (MPPA) की विशेषज्ञ समीक्षा के बाद अंतिम रूप दिया गया। इसके बाद इसे कोयला मंत्रालय के Single Window Clearance System (SWCS) पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट