नागपुर | IndustrialPunch : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 68 भू-आश्रितों को रोजगार के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यालय में आयोजित समारोह में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इसे भी पढ़ें: उत्पादन लक्ष्य पर NCL CMD का सख्त संदेश, ब्लॉक-बी परियोजना में कार्यों की जमीनी हकीकत परखी
इस अवसर पर निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) बिक्रम घोष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने चयनित भू-आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें कंपनी की कार्य संस्कृति के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और रोजगार की जिम्मेदारी निभाना कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रोजगार उपलब्ध कराकर WCL प्रभावित परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान संचालन समिति की ओर से सीजे जोसफ ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में संचालन समिति के सदस्य शरद ढांडे एवं एसआर गबाले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले भू-आश्रितों ने WCL प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर उनके परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है और वे पूरी लगन के साथ कंपनी की प्रगति में अपना योगदान देंगे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









