Monday, November 23, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन INMF- INTUC : जयमंगल सिंह पुनः अध्यक्ष निर्वाचित, जमा को फिर सौंपी...

INMF- INTUC : जयमंगल सिंह पुनः अध्यक्ष निर्वाचित, जमा को फिर सौंपी गई सेक्रेटरी जनरल की जिम्मेदारी

इस अधिवेशन में देश की विभिन्न कोयला कंपनियों एवं इकाइयों से बड़ी संख्या में अध्यक्ष, महासचिव, पदाधिकारी और प्रतिनिधियों ने भाग लिया

Advertisement

बांधवगढ़। IndustrialPunch : राष्ट्रीय मजदूर खान फेडरेशन (INTUC) का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन बांधवगढ़ स्थित मोगली रिसोर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में वर्तमान बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह (अनूप सिंह) को फेडरेशन के अध्यक्ष पद पर पुनः निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं एसक्यू जमा को सेक्रेटरी जनरल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सर्वसम्मति से पुनः सौंपी गई।

पिछले तीन दिनों तक आयोजित इस अधिवेशन में देश की विभिन्न कोयला कंपनियों एवं इकाइयों से बड़ी संख्या में अध्यक्ष, महासचिव, पदाधिकारी और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, श्रमिकों के अधिकारों, कोयला उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा मजदूर हितों के संरक्षण पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

अधिवेशन में विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों ने कोयला उद्योग में श्रमिकों के समक्ष मौजूद चुनौतियों, मजदूरों की समस्याओं तथा उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। संगठन को अधिक मजबूत बनाने, श्रमिकों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने तथा मजदूर हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here

 

Advertisement
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान