Saturday, August 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल जुलाई 2026: लक्ष्य से पीछे रही CIL, ECL और WCL ने दिखाया...

जुलाई 2026: लक्ष्य से पीछे रही CIL, ECL और WCL ने दिखाया दम, MCL का प्रदर्शन सबसे कमजोर

CIL ने 50.36 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया, लक्ष्य का 93.78% ही हासिल; कई सहायक कंपनियां लक्ष्य से पीछे रहीं

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : जुलाई 2026 के कोयला उत्पादन आंकड़ों में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) निर्धारित लक्ष्य से पीछे रही। कंपनी ने 53.70 मिलियन टन (MT) के मासिक लक्ष्य के मुकाबले 50.36 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया, जो लक्ष्य का 93.78 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 16 : कोयले की फर्जी गुणवत्ता और सैंपलिंग का खेल, ग्रेड निर्धारण और सैंपलिंग की पूरी प्रक्रिया समझिए

हालांकि, पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कंपनी ने 3.92 मिलियन टन (8.44%) की वृद्धि दर्ज की। आंकड़े कोयला मंत्रालय के उत्पादन डैशबोर्ड पर आधारित हैं।

किसने मारी बाजी, कौन रहा पीछे?

Advertisement
  • WCL ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 110.81% लक्ष्य हासिल किया।
  • ECL ने भी 106.43% लक्ष्य प्राप्त कर निर्धारित उत्पादन से अधिक कोयला निकाला।
  • CCL और NCL लक्ष्य के करीब रहे।
  • SECL, BCCL लक्ष्य से पीछे रहे।
  • MCL का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा, जिसने केवल 84.40% लक्ष्य हासिल किया।

इसे भी पढ़ें: भूमि अधिग्रहण प्रभावित 68 परिवारों को WCL की बड़ी सौगात, मिला रोजगार का सहारा

कंपनीवार प्रदर्शन (जुलाई 2026)

कंपनी लक्ष्य (MT) – उत्पादन (MT) :

  • CIL     : 53.70 – 50.36
  • BCCL  : 2.69 – 2.45
  • CCL    : 6.07 – 5.90
  • ECL    : 3.40 – 3.62
  • MCL   : 15.57 – 13.14
  • NCL   : 11.22 – 10.88
  • SECL : 12.12 – 11.46
  • WCL  : 2.62 – 2.90

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट