Saturday, August 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन CMD- Director पदों की भर्ती हुई डिजिटल, PESB ने खत्म की ऑफलाइन...

CMD- Director पदों की भर्ती हुई डिजिटल, PESB ने खत्म की ऑफलाइन आवेदन व्यवस्था

ऑफलाइन और ईमेल आवेदन की व्यवस्था समाप्त, अब केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार होंगे आवेदन।

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (CPSEs) में शीर्ष प्रबंधन पदों की नियुक्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने की दिशा में लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने बड़ा बदलाव किया है। 1 अगस्त 2026 से चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD), निदेशक (Director) और अन्य बोर्ड स्तर के पदों के लिए आवेदन अब केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: जुलाई 2026: लक्ष्य से पीछे रही CIL, ECL और WCL ने दिखाया दम, MCL का प्रदर्शन सबसे कमजोर

अब तक PESB में आवेदन की हाइब्रिड व्यवस्था लागू थी, जिसके तहत अभ्यर्थी नोडल अधिकारी के माध्यम से हार्ड कॉपी, ईमेल अथवा अन्य ऑफलाइन माध्यमों से भी आवेदन भेज सकते थे। नए नियम लागू होने के बाद यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है और 1 अगस्त 2026 या उसके बाद विज्ञापित सभी पदों के लिए केवल आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन मान्य होंगे।

PESB का मानना है कि नई डिजिटल व्यवस्था से आवेदन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और दक्ष बनेगी। साथ ही दस्तावेजों के भौतिक आदान-प्रदान की आवश्यकता समाप्त होने से चयन प्रक्रिया में तेजी आएगी और अभ्यर्थियों को भी सुविधा मिलेगी।

Advertisement

नई व्यवस्था के तहत सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर PESB के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन, डाक अथवा ईमेल के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: वेदांता एल्युमिनियम का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 205% उछलकर ₹6,597 करोड़

PESB का यह कदम केंद्र सरकार की डिजिटल गवर्नेंस और पेपरलेस प्रशासन की नीति को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे CPSEs में बोर्ड स्तर की नियुक्तियों की प्रक्रिया अधिक आधुनिक और पारदर्शी होने की उम्मीद है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट