नई दिल्ली/नागपुर | IndustrialPunch : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के निदेशक मंडल में नरेंद्र कुमार पाण्डेय को स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद कोयला मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उनकी नियुक्ति 15 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।
इसे भी पढ़ें: जुलाई 2026: लक्ष्य से पीछे रही CIL, ECL और WCL ने दिखाया दम, MCL का प्रदर्शन सबसे कमजोर
नरेंद्र कुमार पाण्डेय झारखंड के प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञ (Legal Professional), सामाजिक कार्यकर्ता और सक्रिय सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तित्व हैं। उन्हें विधि, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है।
अपने पेशेवर जीवन में उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। इसके साथ ही वे जनकल्याण, सामुदायिक विकास और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न अभियानों में भी लगातार योगदान देते रहे हैं।
कोयला क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि उनके विधिक अनुभव और प्रशासनिक समझ का लाभ WCL को कॉर्पोरेट गवर्नेंस, पारदर्शिता और रणनीतिक निर्णयों में मिलेगा। कंपनी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन के विकास को नई दिशा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: भूमि अधिग्रहण प्रभावित 68 परिवारों को WCL की बड़ी सौगात, मिला रोजगार का सहारा
WCL, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की प्रमुख सहायक कंपनी है और देश के महत्वपूर्ण कोयला उत्पादक उपक्रमों में शामिल है। ऐसे में बोर्ड में अनुभवी स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति को कंपनी के सुशासन और संस्थागत मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









