Sunday, August 2, 2026
Home Jobs HAL Recruitment 2026: 120 इंजीनियरिंग पदों पर निकली भर्ती, 14 अगस्त तक...

HAL Recruitment 2026: 120 इंजीनियरिंग पदों पर निकली भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन

14 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, 5-6 सितंबर को प्रस्तावित कंप्यूटर आधारित परीक्षा; देशभर की विभिन्न इकाइयों में मिलेगी नियुक्ति।

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए 120 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती अभियान के तहत 60 डिज़ाइन ट्रेनी (Design Trainee) और 60 मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee) पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

HAL द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन केवल HAL के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

इन इंजीनियरिंग शाखाओं के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

भर्ती प्रक्रिया में एरोनॉटिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस, मेटलर्जी, प्रोडक्शन और सिविल इंजीनियरिंग सहित विभिन्न शाखाओं के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। संबंधित विषय में पूर्णकालिक B.E./B.Tech. डिग्री निर्धारित अंकों के साथ अनिवार्य होगी।

Advertisement

दो चरणों में होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा। भर्ती कार्यक्रम के अनुसार CBT 5 और 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

देशभर की HAL इकाइयों में मिलेगी नियुक्ति

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति HAL की उत्पादन इकाइयों, ओवरहॉल एवं सर्विस डिवीजनों, अनुसंधान एवं विकास (R&D) केंद्रों तथा विभिन्न कार्यालयों में की जाएगी। इनमें बेंगलुरु, तुमकुरु, हैदराबाद, नासिक, कोरापुट, बैरकपुर, लखनऊ, कानपुर और कोरवा सहित कई प्रमुख केंद्र शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय के अधीन महारत्न सार्वजनिक उपक्रम HAL में नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट