हैदराबाद | IndustrialPunch : भारतीय पोस्टल ऑफिसर्स एसोसिएशन (Bharatiya Postal Officers Association – BPOA) का प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन (1st All India Conference) 2 अगस्त 2026 को हैदराबाद में आयोजित किया गया। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न डाक परिमंडलों (Postal Circles) से आए अधिकारियों ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें: लक्ष्मा रेड्डी ने ABKMS के अधिकारों पर किया अतिक्रमण!, CIL सेफ्टी बोर्ड में अपने चेहेते की एंट्री करा दी
सम्मेलन के दौरान वर्ष 2026 से 2029 के कार्यकाल के लिए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसमें देविरेड्डी सिद्धार्थ को अखिल भारतीय अध्यक्ष (All India President) चुना गया, जबकि के. कालीमुथु को महासचिव (General Secretary) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी
- अखिल भारतीय अध्यक्ष (All India President)- देविरेड्डी सिद्धार्थ
- उपाध्यक्ष (Vice Presidents) – एस.पी. त्रिपाठी – ओडिशा सर्किल, संतोष – कर्नाटक सर्किल, गजेंद्र जाधव – महाराष्ट्र सर्किल, मनीष कुमार – उत्तर प्रदेश सर्किल
- महासचिव (General Secretary) – के. कालीमुथु – तमिलनाडु सर्किल
- उप महासचिव (Deputy General Secretary) – हरि नाइक – दिल्ली सर्किल
- सहायक महासचिव (Assistant General Secretaries) – गोस्वामी – असम सर्किल, अतुल काले – महाराष्ट्र सर्किल, मोहम्मद मोहसिन – उत्तर प्रदेश सर्किल
- संगठन सचिव (Organizing Secretaries) – सी. मलारविझी – तमिलनाडु सर्किल, रेड्डी बाशा – आंध्र प्रदेश सर्किल, सेंथिलकुमार – पश्चिम बंगाल सर्किल, संदीप कुशवाह – गुजरात सर्किल
- कोषाध्यक्ष (CHQ Treasurer)- ए. पलानीसामी – तमिलनाडु सर्किल
- ऑडिटर (Auditor) – चेल्लैयाह – छत्तीसगढ़ सर्किल
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









