Thursday, August 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) एल्यूमिनियम Aluminium Sector के लिए बड़ी खबर, Vedanta-Hindalco-NALCO के साथ नई परियोजना की...

Aluminium Sector के लिए बड़ी खबर, Vedanta-Hindalco-NALCO के साथ नई परियोजना की तैयारी

कनाडा की Enervoxa ने भारत में रेयर अर्थ प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की योजना बनाई, एल्यूमिनियम उद्योग को मिल सकता है बड़ा फायदा

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : भारत के एल्यूमिनियम और क्रिटिकल मिनरल्स सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। कनाडा की क्लाइमेट टेक्नोलॉजी कंपनी Enervoxa ने भारत में रेयर अर्थ प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी Vedanta Aluminium, Hindalco Industries और NALCO के साथ संभावित साझेदारी पर चर्चा कर रही है। यह पहल भारत की क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन को मजबूत करने और आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Coal India का बड़ा दांव! तेलंगाना में 750 MWh बैटरी स्टोरेज परियोजना के लिए निकाला टेंडर

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य भारत में रेयर अर्थ तत्वों के प्रसंस्करण (Processing) और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देना है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन (EV), रक्षा, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

एल्यूमिनियम उद्योग के लिए भी यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि भविष्य की उन्नत विनिर्माण तकनीकों और उच्च प्रदर्शन वाले धातु उत्पादों में रेयर अर्थ तत्वों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। यदि साझेदारी साकार होती है, तो भारत का मेटल और माइनिंग सेक्टर वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकता है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: NLC India में 1,235 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 11 अगस्त तक करें आवेदन

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत सरकार द्वारा क्रिटिकल मिनरल्स पर दिए जा रहे जोर के बीच यह पहल देश को वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत स्थान दिलाने में सहायक हो सकती है। इससे एल्यूमिनियम उद्योग को भी नई तकनीक, निवेश और दीर्घकालिक विकास के अवसर मिल सकते हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट