Sunday, August 2, 2026
Home Jobs NLC India में 1,235 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 11 अगस्त तक...

NLC India में 1,235 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 11 अगस्त तक करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 11 अगस्त 2026 तक करें आवेदन; मेरिट के आधार पर होगा चयन।

Advertisement

चेन्नई | IndustrialPunch : सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी NLC India Limited (NLCIL) ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए 1,235 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इसे भी पढ़ें: HAL Recruitment 2026: 120 इंजीनियरिंग पदों पर निकली भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन 

भर्ती के तहत Trade (ITI), Technician (Diploma), Engineering Graduate और Non-Engineering Graduate Apprentice के पदों पर चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और 11 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

Advertisement

NLC India द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती निम्न श्रेणियों में की जाएगी—

  • Trade (ITI) Apprentice
  • Technician (Diploma) Apprentice
  • Engineering Graduate Apprentice
  • Non-Engineering Graduate Apprentice

इन पदों के लिए ITI, डिप्लोमा, बी.ई./बी.टेक तथा संबंधित स्नातक डिग्रीधारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बिना, शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 12 माह का अप्रेंटिस प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्टाइपेंड

प्रशिक्षण के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को श्रेणी के अनुसार ₹12,000 से ₹15,028 प्रतिमाह तक स्टाइपेंड मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: NTPC का ₹16.7 लाख करोड़ निवेश, कोरबा परियोजना के विकास को मिल सकती है नई गति

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 29 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे)
  • प्रशिक्षण अवधि: 12 माह

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट