Thursday, August 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन SECL : कोयला मजदूर पंचायत में नई टीम की एंट्री! रेशम लाल...

SECL : कोयला मजदूर पंचायत में नई टीम की एंट्री! रेशम लाल यादव अध्यक्ष, विनय सिंह फिर महामंत्री

SECL के सभी क्षेत्रों से श्रमिक प्रतिनिधियों को मिली जिम्मेदारी, कानूनी प्रावधानों के तहत पदाधिकारी और सदस्य होंगे संरक्षित कर्मचारी

Advertisement

कोरबा | IndustrialPunch : कोयला उद्योग के श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए कार्यरत कोयला मजदूर पंचायत (HMS) ने अपनी नई केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया है। नई कार्यकारिणी में रेशम लाल यादव (पूर्व कर्मचारी, गेवरा क्षेत्र) को केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जबकि विनय सिंह (विद्युत पर्यवेक्षक, सोहागपुर क्षेत्र) को लगातार दूसरी बार केंद्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें: SECL में यूनियन राजनीति बदलेगी! अब एक कर्मचारी से सिर्फ एक यूनियन का ही शुल्क कटेगा

संगठन ने रामेश्वर दुबे (चिरमिरी क्षेत्र) एवं हरी यादव (बैकुंठपुर क्षेत्र) को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Protected Workmen के रूप में मिलेगी कानूनी मान्यता

Advertisement

केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी की आधिकारिक सूचना CMD, SECL को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 की धारा 33(4), औद्योगिक विवाद (केंद्रीय) नियम, 1957 की धारा 61 तथा औद्योगिक संबंध संहिता (IR Code), 2020 एवं केंद्रीय नियम, 2026 के तहत कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य Protected Workmen (संरक्षित कर्मचारी) के रूप में मान्य होंगे।

नई कार्यकारिणी 

  • केंद्रीय अध्यक्ष – रेशम लाल यादव (गेवरा)
  • कार्यवाहक अध्यक्ष – रामेश्वर दुबे (चिरमिरी), हरी यादव (बैकुंठपुर)
  • केंद्रीय महामंत्री – विनय सिंह (सोहागपुर)
  • केंद्रीय उपाध्यक्ष – तेज बहादुर सिंह (भटगांव), शिवनारायण मिश्रा (सोहागपुर), अनिद्ध सिंह क्षत्री (गेवरा), डॉ. एन.एल. पटेल (जोहिला)
  • केंद्रीय उप-महामंत्री – अख्तर जावेद उस्मानी (हसदेव), एस.सी. मंसूरी (गेवरा)
  • केंद्रीय कोषाध्यक्ष – उमेश कुमार (चिरमिरी)

इसके अलावा गेवरा, कुसमुंडा, दीपका, सोहागपुर, चिरमिरी, हसदेव, जोहिला, बैकुंठपुर, जमुना-कोतमा और रायगढ़ सहित SECL के सभी प्रमुख क्षेत्रों से श्रमिक प्रतिनिधियों को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII से पहले बड़ा खुलासा, Apex JCC मिनट्स में सामने आई CIL प्रबंधन और यूनियनों की असली बहस

श्रमिक हितों के लिए संघर्ष रहेगा जारी

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेशम लाल यादव और महामंत्री विनय सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि नई टीम कोयला श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा, उचित वेतनमान, सेवा शर्तों और वैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बेहतर औद्योगिक संबंध बनाए रखने के साथ-साथ श्रमिक हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर मजबूती से आवाज उठाएगा।

संगठन की ओर से नई कार्यकारिणी की सूचना रजिस्ट्रार व्यावसायिक संघ (रायपुर), निदेशक (HR) कोल इंडिया लिमिटेड, उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) तथा SECL के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को भी भेज दी गई है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट