Thursday, August 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन SAIL में 64 ट्रेड यूनियन और 38,694 सदस्य, यूनियन सत्यापन पर सरकार...

SAIL में 64 ट्रेड यूनियन और 38,694 सदस्य, यूनियन सत्यापन पर सरकार का बड़ा बयान

लोकसभा में सरकार ने बताया कि SAIL में 64 पंजीकृत ट्रेड यूनियन और 38,694 गैर-कार्यकारी सदस्य हैं। जानिए किस संयंत्र में कब हुआ यूनियन सत्यापन

Advertisement

नई दिल्ली | Industrial Punch : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में ट्रेड यूनियनों की संख्या और उनके सत्यापन को लेकर सरकार ने लोकसभा में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। 4 अगस्त 2026 को लोकसभा में पूछे गए एक तारांकित प्रश्न के उत्तर में इस्पात मंत्रालय ने बताया कि SAIL में कुल 64 पंजीकृत ट्रेड यूनियन हैं, जिनसे 1 जुलाई 2026 तक लगभग 38,694 गैर-कार्यकारी कर्मचारी जुड़े हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: SECL में यूनियन राजनीति बदलेगी! अब एक कर्मचारी से सिर्फ एक यूनियन का ही शुल्क कटेगा

सरकार ने स्पष्ट किया कि ट्रेड यूनियन की सदस्यता का सत्यापन संबंधित इकाइयों द्वारा समय-समय पर लागू कानूनों और दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाता है। इसमें ट्रेड यूनियन अधिनियम, 1926 तथा औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 (जो अब औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 में समाहित है) के प्रावधान लागू होते हैं।

लोकसभा में दिए गए जवाब के अनुसार, SAIL संयंत्रों में यूनियन सत्यापन अलग-अलग वर्षों में किया गया है :

Advertisement
  • राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) – 2024
  • सेलम स्टील प्लांट (SSP) – 2024
  • विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट (VISP) – 2024
  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) – 2022
  • दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) – 2015

सरकार ने यह भी बताया कि संयंत्र या इकाई स्तर पर ट्रेड यूनियनों की मान्यता संबंधित क्षेत्रीय श्रम प्राधिकरण द्वारा निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर की जाती है।

इसे भी पढ़ें: Tata Projects Appoints Sukumar Hebbar as Managing Director & Chief Executive Officer

यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब सार्वजनिक उपक्रमों में ट्रेड यूनियनों की भूमिका, सदस्यता सत्यापन और औद्योगिक संबंधों को लेकर लगातार चर्चा जारी है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट