Thursday, August 6, 2026
Home Jobs BSNL में Junior Telecom Officer के 100 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त...

BSNL में Junior Telecom Officer के 100 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन

BE/B.Tech और M.Sc. अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, 23 अगस्त को होगी CBT परीक्षा

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने Junior Telecom Officer (JTO) के 100 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती अधिसूचना के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: HAL Recruitment 2026: 120 इंजीनियरिंग पदों पर निकली भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन

रिक्त पद

पद का नाम: Junior Telecom Officer (JTO)
कुल पद: 100

Advertisement

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से निम्न में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए—

B.E./B.Tech (Telecommunication/Electronics/Electrical/Electronics & Communication/Computer Science/Information Technology/Instrumentation)
या M.Sc. (Electronics/Computer Science)

आयु सीमा

  • न्यूनतम: 20 वर्ष
  • अधिकतम: 30 वर्ष

आरक्षित वर्गों को भारत सरकार के नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन Computer Based Test (CBT) के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 28 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
  • परीक्षा तिथि: 23 अगस्त 2026

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/OBC/EWS: ₹1000
  • SC/ST/PwBD/महिला: ₹250

इसे भी पढ़ें: NLC India में 1,235 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 11 अगस्त तक करें आवेदन

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट