बिलासपुर | Industrial Punch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय, बिलासपुर में 4 अगस्त 2026 को आयोजित महाप्रबंधक समन्वय बैठक में कंपनी के उत्पादन, प्रेषण, सुरक्षा, उत्पादकता, पर्यावरण संरक्षण, मानव संसाधन प्रबंधन और परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आगामी कार्ययोजना, मानसून के दौरान सुरक्षित खनन संचालन और विभिन्न परिचालन चुनौतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।
इसे भी पढ़ें: SECL की दीपका माइंस का मेगा धमाका! रिकॉर्ड उत्पादन, रिकॉर्ड मुनाफा… अब 60 MT का लक्ष्य
बैठक की अध्यक्षता SECL के चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्री हरीश दुहन ने की। इस दौरान निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र सहित सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
PPO/Jeevan Pramaan Portal का शुभारंभ
बैठक का प्रमुख आकर्षण CMD श्री हरीश दुहन द्वारा PPO/Jeevan Pramaan Patra Portal का शुभारंभ रहा। यह डिजिटल पोर्टल सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों को Pension Payment Order (PPO) तथा Jeevan Pramaan (Life Certificate) से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा।
पोर्टल के माध्यम से PPO दस्तावेजों का ऑनलाइन वितरण. जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने की सुविधा, पेंशन मामलों की केंद्रीकृत निगरानी, त्वरित एवं पारदर्शी सेवा वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मानसून में सुरक्षित खनन पर विशेष फोकस
बैठक में वर्तमान मानसून को देखते हुए सभी क्षेत्रों में सुरक्षित एवं निर्बाध खनन संचालन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों, मानसून तैयारियों और जोखिम प्रबंधन की समीक्षा की गई।
इसके अलावा Environmental Clearance (EC), Forest Clearance (FC), Coal Quality Management, CAPEX परियोजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
इसे भी पढ़ें: Coal India अधिकारियों की पेंशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! बोर्ड बैठक के मिनट्स से सामने आईं कई बातें
CMD हरीश दुहन का स्पष्ट संदेश
CMD श्री हरीश दुहन ने कहा कि सुरक्षा, बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्यान्वयन ही SECL की निरंतर प्रगति की आधारशिला हैं।
उन्होंने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्यों को समय पर पूरा करें तथा मानसून के दौरान भी खनन गतिविधियां बिना किसी बाधा के जारी रखें।
बैठक में सभी क्षेत्रों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए परिचालन दक्षता, गुणवत्ता प्रबंधन और परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









