Thursday, August 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर छत्तीसगढ़ : बिजली क्षेत्र में बड़ा निवेश! CSPGCL के डिबेंचर- बॉन्ड जारी...

छत्तीसगढ़ : बिजली क्षेत्र में बड़ा निवेश! CSPGCL के डिबेंचर- बॉन्ड जारी करने का रास्ता साफ

स्टॉक एक्सचेंज में होगी बॉन्ड लिस्टिंग, बिजली क्षेत्र में निवेश और अधोसंरचना विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

Advertisement

रायपुर | Industrial Punch : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) को ₹200 करोड़ तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD)/बॉन्ड जारी कर उन्हें स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध (लिस्ट) करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

इस फैसले से CSPGCL को पूंजी जुटाने के नए विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे राज्य में बिजली उत्पादन और विद्युत अवसंरचना के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि बॉन्ड जारी होने के बाद आम निवेशकों और संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी। इससे कंपनी को बाजार से प्रतिस्पर्धी दरों पर वित्तीय संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी और भविष्य की ऊर्जा परियोजनाओं को समय पर वित्त उपलब्ध हो सकेगा।

Advertisement

राज्य सरकार देगी गारंटी

कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि इन बॉन्ड्स के लिए राज्य सरकार मूलधन और ब्याज के भुगतान की गारंटी प्रदान करेगी। साथ ही, प्रत्याभूति शुल्क (Guarantee Fee) में भी छूट दी जाएगी, जिससे CSPGCL की उधारी लागत कम होगी।

ऊर्जा विभाग और बोर्ड को मिली जिम्मेदारी

कैबिनेट ने CSPGCL के संचालक मंडल (Board of Directors) को बॉन्ड जारी करने और स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग से जुड़े आवश्यक निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। वहीं, आवश्यक प्रशासनिक निर्देश जारी करने की जिम्मेदारी ऊर्जा विभाग को सौंपी गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ के बिजली क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, वित्तीय संसाधनों का विस्तार करने और भविष्य की ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट