Thursday, August 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन HRA पर सरकार का अंतिम जवाब! सरकारी दंपतियों को नहीं मिलेगी दोहरी...

HRA पर सरकार का अंतिम जवाब! सरकारी दंपतियों को नहीं मिलेगी दोहरी राहत

राज्यसभा में सरकार ने किया स्पष्ट, यदि पति या पत्नी में से किसी एक को सरकारी आवास मिला है तो दूसरे को HRA नहीं मिलेगा

Advertisement

नई दिल्ली | Industrial Punch : केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के मकान किराया भत्ता (HRA) को लेकर बड़ा और स्पष्ट रुख अपनाया है। राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यदि पति-पत्नी दोनों केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और दोनों एक ही स्थान पर कार्यरत हैं, तथा उनमें से किसी एक को सरकारी आवास आवंटित किया गया है, तो परिवार को सरकारी आवास उपलब्ध माना जाएगा। ऐसी स्थिति में दूसरे कर्मचारी को HRA देय नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ : बिजली क्षेत्र में बड़ा निवेश! CSPGCL के डिबेंचर- बॉन्ड जारी करने का रास्ता साफ

सरकार ने बताया HRA का उद्देश्य

सरकार ने स्पष्ट किया कि HRA केवल उन कर्मचारियों को दिया जाता है जिन्हें सरकारी आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है और जो किराये के मकान में रहने का वास्तविक खर्च वहन करते हैं। यदि परिवार पहले से सरकारी आवास में रह रहा है, तो दूसरे पति या पत्नी द्वारा अलग से आवास व्यय नहीं किया जा रहा है, इसलिए HRA का भुगतान नहीं किया जा सकता।

Advertisement

क्या सरकार के पास शिकायतें आईं?

राज्यसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में सरकार ने कहा कि इस नीति पर पुनर्विचार के लिए सरकारी कर्मचारियों या कर्मचारी संगठनों से कोई अभ्यावेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Commercial Coal Mining : 6 कोयला ब्लॉकों की नीलामी, SCCL सहित इन कंपनियों ने जीती बोलियां

नीति बदलने से भी इनकार

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि सरकार ने साफ शब्दों में कहा कि इस नीति की समीक्षा करने या इसमें बदलाव करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। इसलिए वर्तमान व्यवस्था यथावत लागू रहेगी।

यह जवाब राज्यसभा में लिखित प्रश्न संख्या 1831 के उत्तर में दिया गया, जिसमें सरकारी कर्मचारी दंपतियों के HRA नियमों पर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट