बिलासपुर | Industrial Punch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने वित्त विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) से पदोन्नत होकर आए नरेश त्रिपाठी को एसोसिएट फाइनेंस (मार्केटिंग एंड सेल्स विभाग) के पद पर पदस्थ किया है। यह आदेश 4 अगस्त 2026 को SECL मुख्यालय, बिलासपुर द्वारा जारी किया गया।
इसे भी पढ़ें: SECL में सदस्यता सत्यापन की रणभेरी, HMS ने भरी हुंकार, नाथूलाल पाण्डेय बोले— ‘एकता से फिर होगा कब्जा’
कार्यालय आदेश के अनुसार, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के 27 जुलाई 2026 के चयन एवं पदोन्नति आदेश के तहत नरेश त्रिपाठी का नॉन-एक्जीक्यूटिव से एक्जीक्यूटिव कैडर में चयन हुआ है। उन्हें E2 ग्रेड (Senior Officer – Finance, Semi Qualified Group) में पदोन्नत करते हुए WCL से SECL स्थानांतरित किया गया है।
इसे भी पढ़ें: SECL कुसमुंडा भूमि अधिग्रहण पर बड़ा खुलासा, संसद में सरकार ने खोले दस्तावेज
SECL आदेश के मुताबिक, नरेश त्रिपाठी को 31 जुलाई 2026 से WCL से कार्यमुक्त किया गया और उन्होंने 1 अगस्त 2026 को SECL मुख्यालय, बिलासपुर में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्हें मार्केटिंग एंड सेल्स विभाग में एसोसिएट फाइनेंस के रूप में तैनात किया गया है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









