Tuesday, August 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन JBCCI- XII पर अब और इंतजार नहीं! कोल इंडिया के खिलाफ चार...

JBCCI- XII पर अब और इंतजार नहीं! कोल इंडिया के खिलाफ चार यूनियनों का जोरदार प्रदर्शन

श्रमिक संगठनों का कहना है कि NCWA-XI की अवधि समाप्त होने के बाद अब 12वें वेतन समझौते की वार्ता में और देरी नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

कोरबा | Industrial Punch : कोल इंडिया और उसकी अनुषांगिक कंपनियों में सोमवार को श्रमिक संगठनों का जोरदार आंदोलन देखने को मिला। कोयला कामगारों के 12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते (NCWA-XII) की वार्ता शुरू करने के लिए Joint Bipartite Committee for the Coal Industry (JBCCI-XII) का तत्काल गठन करने की मांग को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनियों के एरिया महाप्रबंधक कार्यालयों के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया।

इस आंदोलन में HMS, INTUC, CITU और AITUC संयुक्त रूप से शामिल रहे। चारों केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने एकजुट होकर कोल इंडिया प्रबंधन के सामने लंबित वेतन समझौते की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग रखी।

JBCCI-XII के गठन पर आर-पार की तैयारी

श्रमिक संगठनों का कहना है कि NCWA-XI की अवधि समाप्त होने के बाद अब 12वें वेतन समझौते की वार्ता में और देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले JBCCI-XII का गठन किया जाना जरूरी है। धरना-प्रदर्शन के दौरान श्रमिक नेताओं ने कोल इंडिया प्रबंधन से तत्काल प्रक्रिया शुरू करने और कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों पर निर्णय लेने की मांग की।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: सीटू नेता रामानंदन ने कहा- JBCCI गठन में लेबर कोड की कोई बाधा नहीं

प्रमुख मांगें

  • JBCCI-XII का तत्काल गठन किया जाए।
  • 12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते की वार्ता बिना किसी और देरी के शुरू की जाए।
  • पूर्व राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौतों में सहमत लेकिन लंबित बिंदुओं को तत्काल लागू किया जाए।
  • Coal India Limited (CIL) और Singareni Collieries Company Limited (SCCL) प्रबंधन श्रमिक संगठनों के साथ लंबित मुद्दों पर जल्द निर्णय ले।

कोयला सेक्टर में आंदोलन ने बढ़ाया दबाव

चारों प्रमुख श्रमिक संगठनों के एक मंच पर आकर प्रदर्शन करने से JBCCI-XII और NCWA-XII का मुद्दा एक बार फिर कोयला उद्योग के केंद्र में आ गया है। श्रमिक संगठनों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वेतन समझौते की प्रक्रिया शुरू करने में किसी भी तरह की देरी को लेकर उनका दबाव आगे भी जारी रह सकता है।

सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में हुए प्रदर्शन की तस्वीरों में बड़ी संख्या में श्रमिक एवं यूनियन पदाधिकारी अपनी मांगों के समर्थन में नजर आए :

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट