Tuesday, August 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India का Green Energy में बड़ा कदम! गुजरात के खावड़ा में...

Coal India का Green Energy में बड़ा कदम! गुजरात के खावड़ा में 200 MW Solar Capacity शुरू

Coal India का यह कदम पारंपरिक Coal Business के साथ Clean और Renewable Energy में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है

Advertisement

कोरबा | Industrial Punch : Coal India Limited (CIL) ने अपने पारंपरिक कोयला कारोबार के साथ-साथ Renewable Energy के क्षेत्र में भी विस्तार तेज कर दिया है। कंपनी ने गुजरात के खावड़ा में 300 MW क्षमता वाले Solar Power Project में से 200 MW क्षमता को चालू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII पर अब और इंतजार नहीं! कोल इंडिया के खिलाफ चार यूनियनों का जोरदार प्रदर्शन

कंपनी के अनुसार, 200 MW की यह Solar Capacity 8 अगस्त 2026 से Commercial Operation में आ गई है। इसके साथ Coal India के Renewable Energy Portfolio को मजबूती मिली है और कंपनी के ऊर्जा क्षेत्र में diversification की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

300 MW Solar Project, 200 MW हुआ Commission

Advertisement

खावड़ा स्थित इस परियोजना की कुल क्षमता 300 MW है। इसमें से 200 MW क्षमता के Commercial Operation में आने के बाद शेष 100 MW क्षमता को लेकर भी कंपनी की आगे की प्रगति पर नजर रहेगी।

Coal India का यह कदम पारंपरिक Coal Business के साथ Clean और Renewable Energy में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। इससे कंपनी के Energy Portfolio में Solar Power की हिस्सेदारी और मजबूत होने की उम्मीद है।

Coal से Clean Energy की ओर बढ़ता CIL

Coal India देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। अब कंपनी Solar Energy जैसी Renewable Sources में निवेश बढ़ाकर अपने कारोबार में diversification पर भी जोर दे रही है।

इसे भी पढ़ें: कोयले के बाद अब Iron Ore पर Coal India की नजर! ओडिशा के Gadadharpur ब्लॉक में बड़ी एंट्री

खावड़ा में 200 MW Solar Capacity का Commercial Operation शुरू होना इसी दिशा में Coal India के Clean Energy Transition का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट