कोरबा । IndustrialPunch : SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दूहन ने रविवार, 16 अगस्त 2026 को कुसमुंडा माइंस का दौरा कर खनन गतिविधियों की व्यापक समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने Coal Production, Dispatch, OB Removal, Safety Measures और Overall Operational Efficiency का जायजा लिया।
इसे भी पढ़ें: गेवरा खदान में SECL CMD का बड़ा एक्शन! FMC Silo और Rapid Loading System की जमीनी पड़ताल
SECL के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) हिमांशु जैन और निदेशक (तकनीकी-प्रोजेक्ट्स एवं प्लानिंग) रमेश चंद्र महापात्र भी CMD के साथ मौजूद रहे।
Production से Dispatch तक जमीनी समीक्षा
CMD हरीश दूहन ने कुसमुंडा माइंस में चल रहे खनन कार्यों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उत्पादन और उत्पादकता के साथ-साथ कोयला डिस्पैच तथा Overburden Removal की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने खदान की समग्र परिचालन दक्षता और निर्धारित उत्पादन लक्ष्यों की दिशा में हो रही प्रगति का भी आकलन किया।
Departmental और Contractual Patches पर फोकस
निरीक्षण के दौरान CMD ने Departmental और Contractual Patches से हो रहे उत्पादन एवं Productivity की भी समीक्षा की। उन्होंने परिचालन प्रदर्शन को और बेहतर बनाने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उत्पादन बढ़ाने की रणनीति और वर्तमान परिचालन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
Safety को लेकर सख्ती, Dispatch में तेजी पर जोर
CMD ने खदान की Operational Preparedness का जायजा लेते हुए Safety Practices को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्पादन में वृद्धि के साथ सुरक्षित खनन और बेहतर परिचालन व्यवस्था भी समान रूप से महत्वपूर्ण है।
उन्होंने अधिकारियों को Productivity बढ़ाने, Safety Standards को मजबूत करने और Consumers तक Coal Dispatch को निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें: खनन में ‘ब्लास्ट’ का खेल खत्म! CIMFR की नई तकनीक बिना बारूद तोड़ेगी कठोर चट्टानें
SECL की ओर से कुसमुंडा जैसे प्रमुख खनन क्षेत्रों में उत्पादन, सुरक्षा और कोयला निकासी व्यवस्था की नियमित समीक्षा को परिचालन लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









