कोरबा। IndustrialPunch : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दूहन ने गेवऱा खदान का दौरा कर कोयला निकासी और डिस्पैच व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने First Mile Connectivity (FMC) Silo और Rapid Loading System की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
इसे भी पढ़ें: एसईसीएल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सीएमडी ने कामगारों को कंपनी की सबसे बड़ी ताकत बताया
SECL के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) श्री हिमांशु जैन भी CMD के साथ निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।
Rapid Loading System Control Room पहुंचकर ली पूरी जानकारी
CMD हरीश दूहन ने Rapid Loading System के Control Room का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला लोडिंग की पूरी प्रक्रिया, सिस्टम के संचालन, रैक लोडिंग की दक्षता और परिचालन समन्वय से जुड़ी विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली।
उन्होंने पूरे कोयला डिस्पैच मैकेनिज्म की समीक्षा करते हुए सिस्टम के बेहतर संचालन और रैक लोडिंग की गति एवं दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया।
FMC Silo में रैक लोडिंग ऑपरेशन की समीक्षा
CMD ने FMC Silo में चल रहे Rake Loading Operations का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोडिंग की गति, परिचालन दक्षता तथा खदान से रेलवे सिस्टम तक कोयले की निर्बाध आवाजाही की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को रैक लोडिंग प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कोयला निकासी में अधिकतम दक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
“सिर्फ उत्पादन नहीं, समय पर कोयला पहुंचाना भी जरूरी”
निरीक्षण के दौरान CMD हरीश दूहन ने स्पष्ट किया कि कोयला उत्पादन के साथ उसकी प्रभावी और निर्बाध निकासी तथा उपभोक्ताओं तक समय पर आपूर्ति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
इसे भी पढ़ें: SECL की 40वीं AGM में अहम फैसलों पर लगी मुहर, CIL और SECL के शीर्ष अधिकारी जुटे
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिचालन समन्वय मजबूत करने और बेहतर रैक लोडिंग एवं कोयला निकासी प्रणालियों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक कोयले का सुचारू एवं निर्बाध डिस्पैच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गेवरा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









