Monday, October 12, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India में Executive भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, अब सभी नए...

Coal India में Executive भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, अब सभी नए अधिकारी E1 ग्रेड से होंगे भर्ती

CIL Board के फैसले के बाद Entry-Level Induction, Training-cum-Probation और Initial Progression का नया ढांचा लागू

Advertisement

कोलकाता। IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अपने अधिकारियों की भर्ती और शुरुआती करियर प्रगति से जुड़े नियमों में बड़ा संशोधन किया है। कंपनी के 14 अगस्त, 2026 को हुई 493वीं बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर 17 अगस्त 2026 को जारी ऑफिस ऑर्डर के जरिए Executive Cadre में Entry-Level Induction, Training-cum-Probation और Initial Progression Framework में बदलाव किया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोल अफसरों की Salary पर DPE का शिकंजा! E1 से E7 तक Pay Structure में बदलाव पर उठे सवाल

अब सभी नए Executive E1 ग्रेड से होंगे शामिल

नए प्रावधान के तहत Non-Medical और Medical दोनों क्षेत्रों के सभी नए Executive entrants को E1 ग्रेड में ₹60,000-₹1,80,000 के वेतनमान में इंडक्ट किया जाएगा। इससे पहले अलग-अलग मेडिकल श्रेणियों के लिए E2 और E3 स्तर पर Entry Induction का प्रावधान था।

Advertisement

Non-Medical कर्मचारियों के लिए शुरुआती छह महीने E1 ग्रेड में Management Trainee (Discipline) अथवा Departmental Inductees के लिए Officer Trainee (Discipline) के रूप में रहेंगे। छह महीने सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद E2 ग्रेड में placement होने पर उन्हें Senior Officer (Discipline) के रूप में नामित किया जाएगा।

छह महीने बाद E2 में Placement, लेकिन Confirmation एक साल बाद

नए नियम के मुताबिक Non-Medical recruits को शुरुआती छह महीने सफलतापूर्वक पूरा करने पर E2 ग्रेड के ₹70,000-₹2,00,000 वेतनमान में बिना increment के placement दिया जाएगा। हालांकि यह placement confirmation नहीं माना जाएगा और शेष छह महीने का training-cum-probation पूरा करना होगा।

एक वर्ष की सेवा, निर्धारित Training/Probation Closure Examination और आवश्यक clearances सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद Executive को E2 में confirm किया जाएगा और Basic Pay पर 3% increment दिया जाएगा। इसके बाद annual increment प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को कंपनी की प्रचलित व्यवस्था के अनुसार मिलेगा।

Medical Executives के लिए भी E1 से शुरुआत

Medical discipline में भी सभी नए entrants को E1 से शुरुआत करनी होगी। शुरुआती छह महीने के बाद संतोषजनक प्रदर्शन पर E2 ग्रेड में placement और 3% Basic Pay increment का प्रावधान किया गया है। तीन वर्ष का निर्धारित अनुभव रखने वाले Medical Specialists को revised framework के तहत आगे E3 placement का लाभ मिल सकता है।

Mining Executives के लिए अहम बदलाव

Mining discipline में E2 से E3 progression के लिए कम से कम Second Class Mine Manager’s Certificate of Competency, जो Open Cast और Underground दोनों खदानों में काम करने के लिए valid यानी unrestricted certificate हो, आवश्यक होगा। हालांकि Management Trainees की training सफलतापूर्वक पूरी होने और IICM में training closure examination पास करने के बाद उन्हें certificate का इंतजार किए बिना E3 grade में placement दिया जाएगा। E4 में आगे promotion के लिए आवश्यक Mine Manager’s Certificate प्रस्तुत करना होगा।

नए अधिकारियों की शुरुआती छह महीने Operational Areas में Posting

CIL ने नए Non-Medical recruits के लिए एक महत्वपूर्ण प्रावधान जोड़ा है। शुरुआती छह महीने में उन्हें Operational Units/Areas में mandatory posting दी जाएगी और इस अवधि में Headquarters में posting नहीं होगी। इसका उद्देश्य नए अधिकारियों को कंपनी के core business operations का प्रत्यक्ष अनुभव देना है। Benchmark disabilities वाले Executives को परिस्थितियों के अनुरूप field posting से exemption और alternative exposure का विकल्प दिया गया है।

Training में 100 अंकों का Assessment, 60 अंक जरूरी

Management Trainees के एक वर्ष के training-cum-probation programme को विभिन्न parameters के आधार पर assess किया जाएगा। इसमें Campus to Colliery Transformation Programme, On-the-job Skill Building, Functional और Cross-functional Learning Projects तथा Training/Probation Closure Examination शामिल हैं।

कुल 100 अंकों में कम से कम 60 अंक हासिल करना training-cum-probation closure के लिए जरूरी होगा। Non-Medical recruits की closure examination संबंधित Subsidiary Headquarters में IICM द्वारा notified common date पर आयोजित की जाएगी और IICM question paper तथा uniform evaluation methodology तैयार करेगा।

बिना वेतन अनुपस्थिति से Training Period बढ़ सकता है

नए नियमों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि prescribed training-cum-probation के किसी छह महीने के चरण में बिना वेतन की अनुपस्थिति होने पर संबंधित अवधि उतने ही समय के लिए बढ़ जाएगी। हालांकि कानून या कंपनी नियमों के तहत service/probation period का हिस्सा मानी जाने वाली leave या absence से ऐसी extension नहीं होगी।

किस भर्ती पर लागू होंगे नए नियम?

ऑफिस ऑर्डर के अनुसार ये संशोधित प्रावधान 14 अगस्त 2026 या उसके बाद जारी होने वाले advertisements/notifications के तहत होने वाली external recruitment और departmental induction पर prospective रूप से लागू होंगे। इसके साथ ही GATE 2025 के Advertisement No. 01/2026 और CBT 2026 के Advertisement No. 03/2026 के जरिए भर्ती उम्मीदवार भी इन प्रावधानों के दायरे में रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: GAIL ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा! जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर 1 दिन की छुट्टी

CIL ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस ऑफिस ऑर्डर से जिन प्रावधानों में विशेष संशोधन नहीं किया गया है, वे लागू रहेंगे। मौजूदा statutory educational, professional, experience, registration और selection requirements भी तब तक जारी रहेंगी, जब तक इस आदेश में उनके संबंध में विशेष बदलाव न किया गया हो।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान