Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन टाटा पावर के बिजली वितरण प्रस्ताव पर घमासान, जनसुनवाई टली, जनता यूनियन...

टाटा पावर के बिजली वितरण प्रस्ताव पर घमासान, जनसुनवाई टली, जनता यूनियन का विरोध जारी

Advertisement

रायपुर। IndustrialPunch : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन ने टाटा पावर को विद्युत वितरण लाइसेंस देने के प्रस्ताव के विरोध में प्रदेशव्यापी अभियान तेज कर दिया है। यूनियन का कहना है कि विद्युत वितरण जैसी आवश्यक सार्वजनिक सेवा से जुड़े किसी भी बदलाव का कर्मचारियों, किसानों और आम उपभोक्ताओं के हितों के आधार पर व्यापक परीक्षण जरूरी है।

यूनियन के अनुसार 23 सितंबर 2026 से प्रदेश के विभिन्न बिजलीघरों, वितरण केंद्रों और ट्रांसमिशन केंद्रों में विरोध एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यूनियन ने 1 अक्टूबर को प्रस्तावित जनसुनवाई में भी व्यापक विरोध दर्ज कराने की तैयारी की थी।

1 अक्टूबर की जनसुनवाई स्थगित

इसी बीच छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 1 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित जनसुनवाई स्थगित कर दी है। आयोग ने आपत्तियां, टिप्पणियां और सुझाव प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 कर दी है।

Advertisement

वहीं, टाटा पावर लिमिटेड को प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर अपना जवाब देने के लिए 6 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है। नई जनसुनवाई की तारीख आयोग बाद में घोषित करेगा।

जनता यूनियन बोली—अभियान जारी रहेगा

जनता यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा कि जनसुनवाई स्थगित होने के बावजूद संगठन का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी जनसुनवाई में कर्मचारियों और उपभोक्ताओं की चिंताओं को आयोग के सामने मजबूती से रखा जाएगा।

यूनियन के अनुसार बिजली वितरण व्यवस्था में किसी भी बदलाव के संभावित प्रभावों को लेकर बिजली दर, उपभोक्ता सेवा, कृषि उपभोक्ताओं और सार्वजनिक विद्युत व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी।

द्विवेदी ने कहा कि संगठन कर्मचारियों, किसानों और आम उपभोक्ताओं को साथ लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान जारी रखेगा। नई जनसुनवाई की तारीख घोषित होने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान