Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 अधिकारियों का तबादला

WCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 अधिकारियों का तबादला

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत खनन से जुड़े 31 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

Advertisement

नागपुर। IndustrialPunch : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत खनन से जुड़े 31 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। मानव संसाधन/ईई विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से स्थानांतरित कर विभिन्न क्षेत्रों, मुख्यालय और परियोजनाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल में E8 ग्रेड के 22, E7 ग्रेड के 7 और E6 ग्रेड के 2 अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों की नई पदस्थापना WCL मुख्यालय, नागपुर एरिया, चंद्रपुर एरिया, पाथाखेड़ा एरिया, पेंच एरिया, वणी एरिया, उमरेर एरिया, बल्लारपुर एरिया, कन्हान एरिया और वणी नॉर्थ एरिया सहित विभिन्न स्थानों पर की गई है।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया : एपेक्स जेसीसी में होगा बोनस- 2026 तय?, इंटक पहुंचा हाईकोर्ट!

किस अधिकारी को कहां भेजा गया?

Advertisement

आदेश के अनुसार अरूप बनर्जी को SAM, Saoner SA, Nagpur Area से AHQ, Nagpur Area भेजा गया है, जबकि एम. सत्यनारायण को SAM, Tawa II & III से GM (Op), Pathakhera Area की जिम्मेदारी दी गई है। गौतम बी. रॉय का स्थानांतरण SAM, Mungoli SA, Wani Area से SAM, Durgapur SA, Chandrapur Area किया गया है। एच.के. गावली को SAM, Gondegaon SA से CMC, WCL HQ भेजा गया है।

इसी क्रम में शैलकांत पांडेय को S&R, WCL HQ, चेतन कुमार जैन को SAM, Saoner SA, Nagpur Area, आर.पी. केशवानी को GM (Op), Pench Area, के. रघुवीर को SO (Min), Umrer Area तथा डॉ. सुरेश घरडे को SAM, Silvesra SA, Nagpur Area में पदस्थ किया गया है।

अनिल कुमार सिंह को Wani North Area, सिलाओकर विक्रम रामटेके को SAM, Ballarpur SA, Ballarpur Area, सुधांशु श्रीवास्तव को SAM, Shanegaon-Singori SA, Nagpur Area और पी.एफ. जाम्भुलकर को SAM, Gokul SA, Umrer Area भेजा गया है। वहीं निखिल एस. गाडगे को Nagpur Area, संदीप वागले को SAM, Mungoli SA, Wani Area तथा के.वी. मुरुगेसन को SAM, Gondegaon SA, Nagpur Area की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश में बेंजामिन डी. मेलो को SAM, Tawa II & III, PKD Area, प्रताप सिंह गुलाब सिंह पवार को SAM, Ghonsa SA, Wani North Area, अजय कासंगोट्टुवार को Area Safety Officer, Umrer तथा मनोज कुमार सिंह को Area Safety Officer, Ballarpur Area भेजा गया है।

E8 ग्रेड के दो और अधिकारियों का भी स्थानांतरण

गजेंद्र कुमार कोलते को SAM, MKD III Sub Area, Umrer Area तथा के. जयपाल रेड्डी को SAM, Yekona I & II SA, Majri Area भेजा गया है। इसके अलावा E7 ग्रेड के नरेंद्र कुमार सोनी को Area Safety Officer, Pathakheda Area तथा एस.आर. भंडारे को SAM, HL SA, Chandrapur Area की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: स्टील प्लांट बर्नपुर में BMS का दबदबा, 66.68% वोट के साथ मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

E7 ग्रेड के रानू रंजन को SAM, Rayatwari SA, Chandrapur Area, एम.के.ए.एस. मोहम्मद को AHQ, Chandrapur Area, के.वी.आर. रेड्डी को S&R Department, WCL HQ, बीडी वडगुरे को SAM, Ambara SA, Kanhan Area तथा नंदकिशोर बाउराव साबले को Mine Manager, AIKDOCM, Nagpur Area भेजा गया है।

वहीं E6 ग्रेड के आर.पी. कठपताल को Mine Manager, Ghonsa OC, Wani North Area और शशिकांत साहू को Ballarpur Area में पदस्थ किया गया है।

WCL Transfer order 24 sep 2026

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान