Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL IPO से खुलेगा कोल इंडिया की दौलत का नया मूल्य, ₹6,600...

SECL IPO से खुलेगा कोल इंडिया की दौलत का नया मूल्य, ₹6,600 करोड़ तक के इश्यू की तैयारी

SECL द्वारा IPO अथवा अन्य अनुमत घरेलू माध्यमों से 10% तक नए इक्विटी शेयर जारी करने का प्रावधान भी रखा गया है।

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : कोल इंडिया की प्रमुख और लाभदायक अनुषंगी South Eastern Coalfields Limited (SECL) के संभावित IPO की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार कंपनी करीब 800 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹6,600 करोड़ तक का IPO ला सकती है। हालांकि अंतिम इश्यू आकार और समय अभी तय नहीं है।

SECL ने प्रस्तावित शेयर बिक्री के लिए ICICI Securities, SBI Capital Markets, Motilal Oswal Investment Advisors और IDBI Capital Markets & Securities को सलाहकार नियुक्त किया है। कंपनी दिसंबर 2026 में DRHP दाखिल करने का लक्ष्य रख रही है।

कोल इंडिया बोर्ड दे चुका है मंजूरी

कोल इंडिया बोर्ड ने दिसंबर 2025 में SECL की लिस्टिंग को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। इसके बाद 23 मार्च 2026 को बोर्ड ने SECL में कोल इंडिया की हिस्सेदारी का 25% तक OFS के जरिए विनिवेश करने को मंजूरी दी। साथ ही SECL द्वारा IPO अथवा अन्य अनुमत घरेलू माध्यमों से 10% तक नए इक्विटी शेयर जारी करने का प्रावधान भी रखा गया है।

Advertisement

SECL की ताकत क्या है?

SECL छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कोयला खदानों का संचालन करती है। उपलब्ध FY26 आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने 176.29 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया और करीब ₹4,755 करोड़ का PAT दर्ज किया।

कोल इंडिया की सहायक कंपनियों की लिस्टिंग रणनीति में SECL का IPO महत्वपूर्ण माना जा रहा है। BCCL और CMPDI पहले ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो चुके हैं, जबकि MCL IPO प्रक्रिया में आगे बढ़ चुकी है।

₹6,600 करोड़ अंतिम आंकड़ा नहीं

रिपोर्ट के अनुसार ₹6,600 करोड़ का अनुमानित आकार अभी अंतिम नहीं है। वास्तविक इश्यू साइज कंपनी के मूल्यांकन, बाजार परिस्थितियों, हिस्सेदारी में कमी, नियामकीय मंजूरियों और अंतिम IPO संरचना पर निर्भर करेगा। SEBI के पास DRHP दाखिल होने के बाद इश्यू की अधिक स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

SECL के साथ MCL पर भी नजर

FY26 में MCL ने 218.31 MT उत्पादन और ₹10,698 करोड़ PAT दर्ज किया, जबकि SECL का उत्पादन 176.29 MT और PAT ₹4,755 करोड़ रहा। कोल इंडिया की योजना दोनों बड़ी अनुषंगियों को FY27 में बाजार में सूचीबद्ध कराने की है, हालांकि अंतिम समयसीमा बाजार और सरकारी मंजूरियों पर निर्भर करेगी।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान