Sunday, September 27, 2026
Home National News Breaking : बैंक कर्मचारियों की 28-30 सितंबर की हड़ताल टली, IBA-UFBU में...

Breaking : बैंक कर्मचारियों की 28-30 सितंबर की हड़ताल टली, IBA-UFBU में बनी सहमति

कमेटी सभी संबंधित पक्षों से बातचीत कर ऐसा समाधान तलाशेगी, जो बैंक कर्मचारियों के साथ ग्राहकों के हितों को भी ध्यान में रखे।

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। United Forum of Bank Unions (UFBU) और Indian Banks’ Association (IBA) के बीच 27 सितंबर की रात हुई बैठक के बाद हड़ताल और आंदोलनकारी कार्यक्रमों को स्थगित करने पर सहमति बनी।

UFBU के ताजा सर्कुलर के अनुसार, 28 से 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित हड़ताल अब नहीं होगी। दोनों पक्षों के बीच कई लंबित मुद्दों पर आगे बातचीत जारी रखने का फैसला लिया गया है।

शनिवार की छुट्टी पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

सहमति के तहत IBA और UFBU की एक हाईलेवल कमेटी तत्काल गठित की जाएगी। यह कमेटी बैंकिंग व्यवस्था में शेष शनिवारों को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर संभावित विकल्पों पर चर्चा करेगी।

Advertisement

कमेटी सभी संबंधित पक्षों से बातचीत कर ऐसा समाधान तलाशेगी, जो बैंक कर्मचारियों के साथ ग्राहकों के हितों को भी ध्यान में रखे।

PLI और अन्य लंबित मुद्दों पर भी चर्चा

बैठक में Scale-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI Scheme से जुड़े मुद्दे पर भी सरकार के साथ चर्चा आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा 8 मार्च 2024 के Bipartite Settlement में दर्ज शेष लंबित मुद्दों को भी दोनों पक्ष जल्द समाधान के लिए चर्चा के माध्यम से निपटाने पर सहमत हुए हैं।

बैंक ग्राहकों के लिए राहत

हड़ताल स्थगित होने से बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। 28 से 30 सितंबर के दौरान बैंकिंग सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका फिलहाल टल गई है।

UFBU के इस फैसले के बाद अब निगाहें हाईलेवल कमेटी की आगामी बैठकों और 5-Day Banking Week से जुड़े निर्णय पर रहेंगी।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान