Tuesday, September 29, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया ने कोयला मंत्रालय के साथ किया MoU, FY27 के प्रदर्शन...

कोल इंडिया ने कोयला मंत्रालय के साथ किया MoU, FY27 के प्रदर्शन मानक तय

MoU वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान कोल इंडिया के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए निर्धारित लक्ष्यों और मापदंडों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए अपने प्रदर्शन मानकों को लेकर कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस MoU में FY27 के दौरान कंपनी के प्रदर्शन से जुड़े प्रमुख मानकों और लक्ष्यों को निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया बोनस : 3 अक्टूबर को बैठक, ₹1.12 लाख बोनस की उम्मीद

MoU पर कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त ने मंत्रालय की ओर से तथा कोल इंडिया के चेयरमैन बी. साईराम ने CIL की ओर से हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में CIL के निदेशक (मार्केटिंग एवं HR—अतिरिक्त प्रभार) मुकेश चौधरी, निदेशक (वित्त) मुकेश अग्रवाल, निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक और निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) आशीष कुमार भी मौजूद रहे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: WCL में यूनियन पावर गेम : BMS ने झोंकी थी पूरी ताकत, लेकिन “शिव” शक्ति ने HMS को फिर टॉप पर रखा

यह MoU वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान कोल इंडिया के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए निर्धारित लक्ष्यों और मापदंडों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान