Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल माइन क्लोजर को लेकर SECL की बड़ी पहल, 72 खदानों के लिए...

माइन क्लोजर को लेकर SECL की बड़ी पहल, 72 खदानों के लिए हुआ एस्क्रो समझौता

माइन क्लोजर एवं पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि; सामुदायिक विकास एवं आजीविका गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement

साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने जिम्मेदार खनन एवं प्रभावी माइन क्लोजर की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एसईसीएल की 72 खदानों के लिए कोल कंट्रोलर कार्यालय, नई दिल्ली में एस्क्रो एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए।

इसे भी पढ़ें: WCL में यूनियन पावर गेम : BMS ने झोंकी थी पूरी ताकत, लेकिन “शिव” शक्ति ने HMS को फिर टॉप पर रखा

यह एसईसीएल के माइन क्लोजर एवं रिहैबिलिटेशन (MCR) विभाग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एस्क्रो व्यवस्था के माध्यम से माइन क्लोजर से संबंधित वित्तीय प्रावधानों एवं गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित करने में सहायता मिलेगी।

इसके अंतर्गत माइन क्लोजर फंड का 25 प्रतिशत हिस्सा सामुदायिक विकास एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों पर व्यय किए जाने का प्रावधान है। इससे खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों को लाभ मिलेगा तथा माइन-आउट क्षेत्रों में विकास, पुनर्वास एवं आजीविका से जुड़े कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Advertisement

72 खदानों के लिए एस्क्रो एग्रीमेंट होने के साथ ही एसईसीएल ने कोयला मंत्रालय के माइन क्लोजर संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया बोनस : 3 अक्टूबर को बैठक, ₹1.12 लाख बोनस की उम्मीद

यह पहल एसईसीएल की सतत विकास, सामुदायिक कल्याण, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व एवं जिम्मेदार खनन के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान