कोरबा। IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को AICTE अनुमोदित B.Tech./M.Tech. (Working Professionals) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए NOC नहीं मिलने का मुद्दा सामने आया है। इस संबंध में CITU नेता वी.एम. मनोहर ने SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) को पत्र लिखकर उच्च शिक्षा संबंधी गाइडलाइन्स में आवश्यक संशोधन करने और पात्र गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को NOC देने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें: नाथूलाल बोले- JBCCI के लिए कोयला मंत्रालय पर दबाव बनाने की जरूरत, बोनस पर यह कहा
मनोहर ने अपने पत्र में SECL के 5 मार्च 2026 के पत्र का संदर्भ देते हुए कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC), अंबिकापुर में AICTE अनुमोदित B.Tech./M.Tech. (Working Professionals) पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम SECL के सुरगुजा, विश्रामपुर और भटगांव क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए नौकरी के साथ तकनीकी उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर उपलब्ध कराता है।
Regular Evening Mode में संचालित होता है पाठ्यक्रम
पत्र के अनुसार यह Working Professionals कार्यक्रम AICTE के प्रावधानों और Revised Guidelines 2024 के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। इसमें कक्षाएं Regular Mode (Evening) में होती हैं और यह Distance Learning अथवा Open Learning पाठ्यक्रम नहीं है।
CITU नेता का कहना है कि वर्तमान में SECL की Higher Education Guidelines में मुख्य रूप से Distance/Open Learning पाठ्यक्रमों का उल्लेख है। इसी कारण क्षेत्रीय स्तर पर गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए NOC नहीं दिया जा रहा है।
Executives को NOC, Non-Executives को नहीं मिलने पर सवाल
वी.एम. मनोहर ने पत्र में सबसे प्रमुख मुद्दा यह उठाया है कि इसी B.Tech./M.Tech. Working Professionals पाठ्यक्रम के लिए SECL में कार्यरत अधिकारियों (Executives) को NOC प्रदान किया जा चुका है, जबकि गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को वर्तमान गाइडलाइन्स का हवाला देकर NOC से वंचित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा है कि एक ही संस्था में समान AICTE अनुमोदित पाठ्यक्रम के लिए कर्मचारियों के बीच इस तरह का अंतर दूर किया जाना चाहिए।
पत्र में यह भी दावा किया गया है कि Coal India की अन्य सहायक कंपनियों WCL, CCL, BCCL और ECL में कर्मचारियों को Regular Mode (Evening/Weekend) में उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम करने के लिए NOC प्रदान किया जा रहा है। ऐसे में SECL के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को भी समान अवसर उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
शाम 4:05 से रात 9:35 बजे तक कक्षाएं
मनोहर ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि GEC अंबिकापुर में B.Tech./M.Tech. Working Professionals की कक्षाएं शाम 4:05 बजे से रात 9:35 बजे तक Offline Mode में संचालित होती हैं। उनके अनुसार कक्षाएं सामान्य कार्य समय के बाद होने के कारण कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी प्रभावित नहीं होती है।
SECL की गाइडलाइन्स में शामिल करने की मांग
CITU नेता ने SECL प्रबंधन से AICTE अनुमोदित B.Tech./M.Tech. (Working Professionals) पाठ्यक्रम को Higher Education Guidelines में शामिल करने, पात्र गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को Regular Evening/Weekend Mode में ऐसे पाठ्यक्रमों के लिए NOC देने और संबंधित क्षेत्रों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें: SECL सोहागपुर क्षेत्र में DGMS का दौरा, सुरक्षित खनन और ठेकेदारों से बेहतर समन्वय पर जोर
इसके साथ ही SECL और GEC अंबिकापुर के बीच MoU अथवा अन्य उपयुक्त शैक्षणिक व्यवस्था की संभावनाओं पर विचार करने का सुझाव भी दिया गया है, ताकि SECL कर्मचारी Working Professionals कार्यक्रम के माध्यम से उच्च तकनीकी शिक्षा हासिल कर सकें।
मनोहर ने कहा है कि कार्यकारी और गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को समान शैक्षणिक अवसर मिलना कर्मचारी विकास, कौशल उन्नयन और व्यावसायिक प्रगति की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने SECL प्रबंधन से मामले का उचित स्तर पर परीक्षण कर पात्र गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में अध्ययन का अवसर उपलब्ध कराने की मांग की है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here









