Friday, October 9, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : गेवरा और दीपका समेत कई क्षेत्रों...

SECL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : गेवरा और दीपका समेत कई क्षेत्रों के GM के तबादले

आदेश के अनुसार, गेवरा क्षेत्र में AGM के पद पर कार्यरत एसके मिश्रा (GM/E-8) को CMD, SECL का OSD बनाया गया है।

Advertisement

बिलासपुर। IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने खनन संवर्ग के छह वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों से संबंधित कार्यालय आदेश जारी किया है। 9 अक्टूबर, 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान ग्रेड में ही नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में गेवरा, दीपका, भटगांव और कोरबा क्षेत्र की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

एसके मिश्रा CMD कार्यालय में OSD नियुक्त

आदेश के अनुसार, गेवरा क्षेत्र में AGM के पद पर कार्यरत एसके मिश्रा (GM/E-8) को CMD, SECL का OSD बनाया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार अशोक कुमार को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

दीपका क्षेत्र में AGM के पद पर कार्यरत अशोक कुमार (GM/E-8) को गेवरा क्षेत्र में AGM की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें दीपका ओपन कास्ट परियोजना के हरदी बाजार गांव का भौतिक कब्जा लेने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Advertisement

दीपका, भटगांव और कोरबा में नई जिम्मेदारियां

  • शरद कुमार तिवारी: भटगांव क्षेत्र के AGM से दीपका क्षेत्र के AGM बनाए गए हैं।
  • अभिजीत भट्टाचार्य: SECL मुख्यालय में DT (P&P) के तकनीकी सचिव (TS) के पद से कोरबा क्षेत्र के AGM नियुक्त किए गए हैं।
  • मनीष के. श्रीवास्तव: सोहागपुर क्षेत्र में GM (Operations) से भटगांव क्षेत्र के AGM बनाए गए हैं।
  • शिवकुमार बी.: SECL मुख्यालय के NI विभागाध्यक्ष से DT (P&P) के तकनीकी सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान