Wednesday, November 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट दिवाली पर सेडान कारों की खरीद का शानदार मौका, ₹1.25 लाख तक...

दिवाली पर सेडान कारों की खरीद का शानदार मौका, ₹1.25 लाख तक मिल रही छूट

प्रीमियम सेडान पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Hyundai Verna और Volkswagen Virtus पर भी आकर्षक ऑफर हैं।

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : दिवाली के त्योहार से पहले वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी कारों पर आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट दे रही हैं। इस बार सेडान कारों की खरीद पर भी ग्राहकों को अच्छी बचत का मौका मिल रहा है। होंडा, हुंडई और फॉक्सवैगन की लोकप्रिय सेडान कारों पर अधिकतम ₹1.25 लाख तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं।

ऑटोमोबाइल क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, इस दिवाली Honda City, Honda Amaze, Hyundai Verna, Hyundai Aura और Volkswagen Virtus पर विशेष ऑफर उपलब्ध हैं।

Honda City पर सबसे ज्यादा ₹1.25 लाख तक का फायदा

दिवाली ऑफर्स में Honda City के पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे अधिक ₹1.25 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें ₹60,000 तक का कैश डिस्काउंट और ₹50,000 तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा पात्र ग्राहकों को लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट बेनिफिट और अतिरिक्त एक्सचेंज लाभ भी मिल सकते हैं। कंपनी की ओर से डैशकैम और एक्सटेंडेड वारंटी पर भी विशेष लाभ दिया जा रहा है।

Advertisement

Hyundai Verna और Volkswagen Virtus पर ₹80 हजार तक की छूट

प्रीमियम सेडान पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Hyundai Verna और Volkswagen Virtus पर भी आकर्षक ऑफर हैं। Hyundai Verna पर कुल ₹80,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसमें ₹40,000 तक का कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बोनस और एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है।

वहीं, Volkswagen Virtus पर ₹50,000 तक का कैश डिस्काउंट और ₹30,000 तक का एक्सचेंज बोनस मिलाकर कुल ₹80,000 तक की बचत का अवसर है।

Honda Amaze पर ₹43 हजार तक का लाभ

कम बजट में सेडान खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Honda Amaze पर ₹43,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसमें ₹15,000 तक का कैश डिस्काउंट, ₹21,000 तक का एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं। इसके अलावा एक्सटेंडेड वारंटी पर भी विशेष छूट उपलब्ध है।

Hyundai Aura पर ₹40 हजार तक के ऑफर

Hyundai Aura के CNG वेरिएंट पर ₹30,000 तक और पेट्रोल वेरिएंट पर ₹15,000 तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा पात्र ग्राहकों को स्क्रैपेज बोनस और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर का लाभ भी मिल सकता है। इन सभी लाभों को मिलाकर अधिकतम ₹40,000 तक की बचत संभव है।

ऑफर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली पर मिलने वाले इन ऑफर्स की वास्तविक राशि शहर, डीलरशिप, कार के वेरिएंट और उपलब्ध स्टॉक के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट लाभ और स्क्रैपेज ऑफर के लिए अलग-अलग पात्रता शर्तें भी लागू हो सकती हैं। इसलिए कार खरीदने से पहले संबंधित डीलर से ऑफर की पूरी जानकारी और अंतिम ऑन-रोड कीमत की पुष्टि करना जरूरी है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान